कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में बॉलीवुड हसीनाएं हर साल की तरह इस बार भी अपने आउटफिट्स स्टाइस से लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं कुछ दीवाज पहली बार इस फेस्टिवल में शिरकत कर रही है। कंगना रानौत,दीपिका पादुकोण के बाद हुमा कुरेशी भी रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने में पीछे नहीं है। इस बार कांस में हुमा पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं। गाउन की बजाए उन्होने पैंट सूट पहना था।
हुमा ने निखिल थाम्पी का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। अर्थी कलर के इस सूट पर पलैटेनियम वर्क किया हुआ था। ज्वैलरी की बात करें तो उन्होने गले में नेकलेस पहना हुआ था। लाइट मेकअप और हेयरस्टाइल उन्हें डिफरेंट लुक दे रहा था। जो शायद उनके फैन्स को पसंद नहीं आया।
इससे पहले कांस में उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहना था। जो डिजाइनर वरुण बहल द्वारा डिजाइन किया गया था।