03 MAYFRIDAY2024 3:24:19 AM
Nari

पहली बार मुंबई आए के-पॉप स्टार के लिए ऋतिक रोशन ने रखी पार्टी, परिवार के साथ की मस्ती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Jan, 2023 03:27 PM
पहली बार मुंबई आए के-पॉप स्टार के लिए ऋतिक रोशन ने रखी पार्टी, परिवार के साथ की मस्ती

के-पॉप स्टार जैक्सन वांग इन दिनों भारत दौरे पर हैं। वह म्यूजिक फेस्टिवल Lollapalooza India में परफॉर्म करने के लिए मुंबई आए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। जैक्सन की इस Trip को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और उनका परिवार ने उनके लिए घर पर एक छोटी सी पार्टी की। 

PunjabKesari
जैक्सन ने खुद इस पार्टी की तस्वीरें शेयर कर ऋतिक की फैमिली का शुक्रिया अदा किया है। जैक्सन वैंग ने कैप्शन में लिखा, "लोलापालूजा इंडिया 2023 में हैशटैग मैजिकमैन। हमेशा यहां यात्रा करना चाहता था। अंत में, हवाई अड्डे पर आप सभी के साथ इस तरह का एक अद्भुत अनुभव, आप सभी को शो में देखने के लिए नए दोस्तों को अनुभव करने के लिए, इतना सम्मान। बहुत धन्य हूं। मुझे आशा है कि मुझे और अधिक बार वापस आने को मिलेगा"।

PunjabKesari

 इन तस्वीरों में जैक्सन मुंबई की सड़कों पर रथ की सवारी करते, समुद्र में कुछ समय बिताते हुए, एक स्थानीय बाजार का दौरा करते नजर आए। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ भी एक तस्वीर शेयर की , जिसमें राकेश और पिंकी रोशन भी उनके साथ खड़े दिखाई दिए। एक तस्वीर में वह राकेश रोशन के सामने हाथ जोड़ते भी नजर आए। 

PunjabKesari

के-पॉप स्टार जैक्सन वांग इन दिनों भारत दौरे पर हैं। वह म्यूजिक फेस्टिवल Lollapalooza India में परफॉर्म करने के लिए मुंबई आए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। जैक्सन की इस Trip को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और उनका परिवार ने उनके लिए घर पर एक छोटी सी पार्टी की। 

PunjabKesari
पॉप स्टार की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने भारत में खूब मस्ती की है। बता दें कि जैक्सन वांग के-पॉप ग्रुप GOT7 के साथ साल 2015 से जुड़े हुए हैं. वह अपने सिंगल म्यूजिक एल्बम Magicman के लिए जाने जाते हैं, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। 

Related News