25 APRTHURSDAY2024 11:54:28 AM
Nari

ऋतिक रोशन  ने Rumour Gf के साथ किया देर रात किया डिनर, हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए दोनों!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Feb, 2022 01:23 PM
ऋतिक रोशन  ने Rumour Gf के साथ किया देर रात किया डिनर, हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए दोनों!

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी रूमड गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर लाइमलाइट में बने हुए है। बीती रात ऋतिक रोशन सबा के साथ डिनर डेट पर गए थे और दोनों को कैफे से बाहर आते देखा गया। इस दौरान एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ा था। कैमरे को देख जहां ऋतिक रोशन कैप से अपना चेहरा छिपाते दिखे तो वही सबा ने बालों से अपना फेस छुपाया। सोशल मीडिया पर ऋतिक और सबा के वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। ऋतिक और सबा को एक साथ देख लोगों ने कहा, ऋतिक रोशन की च्वाइस हमेशा ही बेकार रही है। अन्य यूजर ने लिखा, ये तो एक्टर की बेटी लग रही है।

पहले भी सबा के साथ हो चुके हैं स्पॉट 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन सबा के साथ स्पॉट हुए हो इससे पहले भी उन्हें एक साथ स्पॉट किया गया और तब से ही इनके रिलेशनशिप के चर्चे हो रहे है। जब ऋतिक रोशन सबा को डेट कर रहे हैं या नहीं ये तो अभी क्लीयर नहीं हुआ लेकिन लोग ये जानने के लिए काफी उत्साहित है कि आखिर सबा आजाद है कौन? चलिए आपको बताते है सबा के बारे में खास बातें

कौन है सबा आजाद?

32 वर्षीय सबा आजाद का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने वही से अपनी पढ़ाई पूरी की। वो पेशे से एक्टर और म्यूजिशियन है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट जर्नी शुरू की थी। साल 2010 में उन्होंने एक थिएटर कंपनी खोली थी, जिसका नाम 'द स्किन्स' रखा और 'लवप्यूक' नाम से प्ले डायरेक्ट किया। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वो अभी भी कई वेब और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। एक्टिंग के साथ-साथ सबा ओडिसी, क्लासिकल बैले, जैज के साथ ही कंटेम्पररी डांस में भी ट्रेंड हैं। यही नहीं वह विदेश में भी क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस भी दे चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती है। फिलहाल सबा का नाम ऋतिक रोशन से जुड़ रहा है लेकिन इससे पहले वो नसुरुद्दीन शाह के बेटे ईमाद शाह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। दरअसल, दोनों ने एक साथ एक इलेक्ट्रॉनिक बैंड 'Madboy / Mink' की भी शुरुआत की थी। साल 2013 में ईमाद शाह ने अपने रिलेशन पर चुप्पी तोड़ी थी। बताया था कि वह दोनों लिविंग रिलेशन में हैं और सालों से साथ रह रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

साल 2014 में ऋतिक ने लिया था सुजैन से तलाक 

48 साल के ऋतिक रोशन सबा के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं या डेट इसके बारे में तो अभी कोई जानकारी नहीं है। ऋतिक रोशन की बात करें तो वह तलाकशुदा है और 2 बेटों के पिता। साल 2014 में ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक लिया था। दोनों का तलाक पूरे बी-टाउन के लिए काफी हैरान कर देने वाला था। तलाक के बाद जहां एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन अर्सलान गोनी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अब ऋतिक रोशन भी सबा आजाद के साथ अपनी फ्रेंडशिप को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

Related News