19 MAYSUNDAY2024 4:44:24 PM
Nari

Parenting Tip: बिना दवा बच्चे के पेट में कीडे़ का यूं करें उपचार

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Nov, 2023 04:56 PM
Parenting Tip: बिना दवा बच्चे के पेट में कीडे़ का यूं करें उपचार

खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा मीठा या मिट्टी खाने से बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा लक्षण होता है पेट में अचानक से दर्द होना, भूख कम लगना और उल्टी आना। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों के कीड़े होने की संभावना ज्यादा होती है। खासकर के 6 महीने वाले बच्चे को कीड़े की दवा देनी की सलाह दी जाती है। अगर पेट में कीड़े ज्यादा हो जाएं तो इससे बच्चे की सेहत पर असर पड़ता है। कई बार पेट में घाव भी पैदा हो जाते हैं। आप चाहे तो घर बैठे ही पेट में हुए कीड़े का इलाज कर सकते हैं, इन घरेलू नुस्खों के साथ। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...


अजवाइन

अगर बच्चे के पेट में कीड़े हैं तो उन्हें अजवाइन खिलाएं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण कीड़ों का खात्मा कर देते हैं। आपको 1/2 चम्मच अजवाइन पाउडर में 1/2 चम्मच गुड़ मिलाना है। अब इसकी गोली बनाकर बच्चे को दिन में 3 बार खिलाएं। आप चाहें तो बच्चे को आधा ग्राम अजवाइन पाउडर में चुटकी भर काला नमक मिलाकर रात को गर्म पानी के साथ पिला दें।

PunjabKesari

नीम के पत्ते

कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने नीम के पत्तों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नीम के पत्तों में भी एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। आपको नीम की पत्तियों को पीसकर शहद में मिलाकर खाली पेट सेवन करना है। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं।

PunjabKesari

लहसुन

लहसुन भी पेट से कीड़े निकलवाने के लिए बहुत मददगार है। इसके लिए बस लहसुन की चटनी में सेंधा नमक डालकर दिन में 2 बार इसका सेवन करें। इससे पेट के सारे कीड़े मर जाएंगे।

PunjabKesari

अनार

अनार ना सिर्फ शरीर में खून बढ़ाते हैं, बल्कि पेट के कीड़ों को भी खत्म करते हैं। अनार के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब इसे दिन में कम से कम 2 बार 1-1 चम्मच खा लें। कुछ ही दिनों में कीड़े मर जाएंगे और आपका बच्चा हेल्दी होगा।

PunjabKesari

Related News