27 JULSATURDAY2024 3:22:02 AM
Nari

आंखों की खूबसूरती बरकरार रखेंगे ये Beauty Tips

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jan, 2021 05:58 PM
आंखों की खूबसूरती बरकरार रखेंगे ये Beauty Tips

आंखें शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है। ऐसे में इसे स्वस्थ व सुंदर बनाएं रखने के लिए इसकी खास देखभाल करने की जरूरत होती है। मगर आजकल के सारा काम कंप्यूटर पर होने के कारण आंखों में थकावट दिखाई देने लगती है। ऐसे में आंखों के आसपास काले घेरे दिखने लगते हैं। साथ ही इसके कारण आंखों की खूबसूरत भी खराब होने लगती है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ आसान से ब्यूटी टिप्स बताते हैं, जिससे आप आंखों को सेहतमंद और सुंदर रख सकते हैं।

गुलाब जल 

आंखों की थकावट दूर करने के लिए रोज वॉटर यानी गुलाब जल का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहेगा। इसके लिए सबसे कॉटन पर गुलाब जल लगाकर उससे आंखों को साफ करें। फिर थोड़ी देर तक उसे आंखों पर ही पड़ा रहने दें। इससे डार्क सर्कल, पफी आइस की समस्या दूर होने के साथ आंखों को आराम मिलेगा। आप चाहे तो गुलाब जल का स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकती है। 

PunjabKesari

आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना 1 आंवला खाने से आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप इसका पानी भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आंवले को पानी में कुछ घंटें या रातभर भिगोएं। सुबह पानी को छन्नी से छान लें। फिर इससे आंखों को धोएं। आप चाहत तो इसमें कॉटन डुबोकर भी आंखों पर रख सकती है। इससे थकावट दूर होने के साथ तरोताजा फील होगा।

PunjabKesari

टी बैग 

आप इस्तेमाल की हुई टी-बैग को फेंकने की जगह आंखों की थकान दूर करने के लिए यूज कर सकती है। इसके लिए टी-बैग को 5 मिनट तक ठंडे पानी में रखें। फिर 1-1 टी-बैग को आंखों के ऊपर रखें। इससे आपको ठंडक मिलने के साथ फ्रेश फील होगा। साथ ही आंखों के आस पास पड़े काले घेरे भी साफ हो जाएंगे। 

बादाम तेल

बादाम तेल में विटामिन ए, ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में इसे स्किन केयर में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। खासतौर पर आंखों के आसपास पड़े काले घेरे साफ करने के लिए बादाम तेल बेहद कारीगर साबित होता है। रोजाना सोने से पहले इस तेल की कुछ बूंदों से चेहरे व आंखों के चारों तरफ मसाज करें। फिर अगली सुबह चेहरे को धोएं। इससे डार्क सपोर्ट्स की परेशानी दूर होने के साथ आंखों को आराम मिलेगा। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्या दूर होकर चेहरा साफ, निखरा व मुलायम नजर आएगा। 

PunjabKesari
  
आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Related News