17 OCTTHURSDAY2024 7:56:39 PM
Nari

Winter Health Care: सूखी खांसी से तुरंत आराम दिलाएंगे ये देसी नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Nov, 2021 10:44 AM
Winter Health Care: सूखी खांसी से तुरंत आराम दिलाएंगे ये देसी नुस्खे

सर्दियों में खांसी की समस्या आम रहती है। वहीं कुछ लोगों को सूखी खांसी परेशान करती हैं। इसके कारण शरीर और भी कमजोर पड़ने लगता है। वैसे तो खांसी अस्थायी होती है। इससे गले में सांस लेने का रास्ता एकदम साफ होता है। बाहरी कण खत्म होने पर खांसी भी दूर हो जाती है। मगर कई खांसी स्थायी रूप से भी रह जाती है। इस दौरान इलाज करवाने की जरूरत पड़ती है। इसके होने का कारण मिट्टी, प्रदूषण, धूल आदि होते हैं। मगर आप सूखी खांसी को दूर करने के लिए कुछ देसी व कारगर उपाय अपना सकती है। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

शहद

अगर आप सूखी खांंसी से परेशान हैं तो शहद इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियरल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहता है। इससे गले में खराब, सूखी खांसी आदि समस्याओं से आराम मिलता है। आप हर्बल टी या गर्म पानी में नींबू के साथ शहद के 2 छोटे चम्मच मिलाकर पी सकते हैं। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से सूखी खांसी व गले से जुड़ी अन्य समस्याओं से आराम मिलेगा।

अदरक

आप खांसी की समस्या से बचने के लिए अदरक का सेवन भी कर सकती है। यह सूखी खांसी को दूर करके इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए चाय में आप अदरक और काली मिर्च मिलाकर पी सकती है। आप इसमें शहद भी मिला सकती है। एक्सपर्ट अनुसार, ज्यादा चाय पीने से पेट खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में इसे कम मात्रा में ही पीएं।

PunjabKesari

हल्दी वाला दूध

रोजाना सोने से पहले गुनगुने दूध में 2 चुटकी हल्दी मिलाकर पीएं। इससे सर्दी और खांसी से जल्द आराम मिलता है। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बीमारियों से बचाव रहता है। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है।

नमक के पानी से करें गरारे

अगर आपको खांसी के साथ गले में खुजली की समस्या हैं तो आप नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण गले को इंफेक्शन होने से बचाते हैं। इससे सूखी खांसी, गले में खराश, जलन, खुजली आदि की परेशानी से भी राहत मिलती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 1/4 चम्मचनमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करें। यह गले के टोंसिल में भी फायदा मिलता है।

PunjabKesari

नीलगिरी तेल

गले खराब होने पर सांस से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे में आप नीलगिरी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल, जैतून तेल में  कुछ बूंदें नीलगिरी तेल मिलाकर छाती की मसाज करें। इसके अलावा आप गर्म पानी में नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें मिलाकर भाप लें। इससे आपकी छाती को आराम मिलेगा। ऐसे में आप अच्छे से सांस ले पाएंगे। इसके साथ ही सूखी खांसी की परेशानी भी दूर होगी।

Related News