23 APRTHURSDAY2026 11:50:30 PM
Nari

Tokyo Olympics: हिसार की ये तीन बेटियां आज टोक्यो अभियान का करेगी आगाज, जानिए इनके बारे में

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 24 Jul, 2021 02:27 PM
Tokyo Olympics: हिसार की ये तीन बेटियां आज टोक्यो अभियान का करेगी आगाज, जानिए इनके बारे में

23 जुलाई 2021 से टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 का आगाज हो चुका है। जिसमें भारत को पहली सफलता भी मिल चुकी हैं। बतां दे कि भारतीय महिला वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने भारतो को सिल्वर मेडल दिलवाकर गौरवान्वित किया है। बतां दें कि इस बार  टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 में नारी शक्ति को देखने को मिलेगी।  भारत के  कुल 127 एथलीट्स, जिसमें 73 पुरुष और 54 महिला खिलाड़ी टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में हिस्‍सा लेंगे। यह खिलाड़ी 18 खेलों में भाग लेंगे। 

वहीं हिसार की तीन बेटियों ने ओलिंपिक टिकट हासिल कर अपने राज्य का मान बढ़ाया। अब शनिवार यानि कि आज 24 जुलाई को को टोक्यो ओलिंपिक में हिसार की खिलाड़ी उदिता, सविता और शर्मिला तीनों अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम का शनिवार को ओलिंपिक में पहला मुकाबला होगा। 

खेल के बारे में बात करें तो भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड की टीम से होगा। मैच को लेकर खिलाड़ियों के परिवारों से लेकर खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है।

बतां दें कि इन खिलाड़ियों के केवल परिवार ही नहीं उत्सुक नहीं है ब्लकि कोच आजाद सिंह मलिक से लेकर हॉकी खिलाड़ी उदिता और शर्मिला के परिजनों ने कहा कि उनके लिए बहुत बड़े स्तर पर यह खुशी की बात है कि उनकी बेटियां ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान में अपनी स्टिक का जादू दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि बेटियों ने इस दिन के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत की है। उनके लिए यह एक सपना सच होने जैसा है। हमें उम्मीद है कि वे मैदान में बेहतर प्रदर्शन करेगी। अंत में कोच आजाद सिंह मलिक ने कहा कि मेरा बेटियों को यहीं कहना है कि वे खेल में दबाव न ले बल्कि अपना बेस्ट दें।

PunjabKesari

जानिए आज ओलंपिक में अपना दम दिखाने वाली कौन है तीन बेटियां

1. सविता पूनिया : भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान
- जन्म तिथि : 11 जुलाई 1990
- हाइट - 170 सेंटीमिटर
- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : अर्जुन अवार्डी, साल 2017 एशिया कप बेस्ट गोलकीपर, साल 2018 एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट

 भारतीय महिला हाॅकी टीम की उपकप्तान व गोलकीपर सविता पूनिया ने कई साल तक हिसार के साई में खेल प्रैक्टिक्स कर रही है और यहीं से खेल की बारीकियां सीखकर भारतीय टीम का अहम हिस्सा बनी।

PunjabKesari

2. उदिता : फॉरवर्ड प्लेयर और सीनियर हॉकी कोच खेल विभाग हरियाणा
- जन्म - 14 जनवरी 1998
- हाइट- 161 सेंटीमीटर

 खेल का सर्वश्रेष्ठ पल- एशियन कप में प्रथम गोल किया।टीम की  फॉरवर्ड प्लेयर और खेल विभाग में सीनियर हॉकी कोच उदिता हिसार के पुलिस लाइन की निवासी है। पिता की मौत के बाद उन्होंने अपना सपना साकार करने के कड़ी मेहनत की। जिसके बाद हिसार में ही खेल अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में सिलेक्ट हुईं।

PunjabKesari

3. शर्मिला देवी : फॉरवर्ड प्लेयर
- जन्म तिथि : 10 अक्टूबर 2001
- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : टेस्ट सीरिज फ्रांस के साथ हुआ मैच।

 शर्मिला देवी भी भारतीय टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी है। हिसार के गांव कैमरी की निवासी है। शर्मिला देवी हिसार से नहीं ब्लकि चंडीगढ़ व प्रदेश के दूसरे जिलों की टीम में खेली और बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई।

PunjabKesari

Related News