19 APRFRIDAY2024 7:53:32 PM
Nari

हेल्थ और टेस्ट एक साथ: खीरे-टमाटर की चटपटी सलाद

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 02 Jun, 2020 11:47 AM
हेल्थ और टेस्ट एक साथ: खीरे-टमाटर की चटपटी सलाद

गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सलाद की रेसिपी.. सलाद खाने से न केवल सेहत अच्छी रहती है, बल्कि इसके सेवन से आपकी त्वचा भी निखरी और फ्रेश रहती है। गर्मियों हो चाहे सर्दियां सलाद का सेवन हर रोज करना ही चाहिए। अब हर रोज एक जैसी सलाद भी नहीं खाई जाती, ऐसे में आज हम आपको बनानी सिखाएंगी हेल्दी और चटपटी सलाद रेसिपी.. जिसे बच्चे भी खुश होकर जरूर खाएंगे...

सामग्री:

खीरा - 3
नमक - स्वादानुसार
नींबू का रस - 1 टेबलस्पून
चीनी - 1 चुटकी
प्याज - 1 छोटे साइज का
पनीर - 10 छोटे टुकड़े
ऑलिव - 9 से 10
ऑलिव ऑयल - 1 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
पुदीने की पत्तियां - गार्निश करने के लिए
चेरी टोमॉटो - 6 से 8

nari

सलाद बनाने का तरीका

-खीरे को चकौर टुकड़ों में काटकर बाउल में डाल लें।
-ब्लेंडर में ऑलिवज, ऑलिव ऑयल और काली मिर्च का पाउडर डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
-चेरी टोमॉटो को चाहें तो आधा-आधा काट लें।
-खीरे वाले बाउल में ऑलिवज की पेस्ट, नमक और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से हिलाएं।
-फिर चेरी टोमॉटोज, प्याज और पनीर भी डाल दें, आप इसमें बारीक कटी पत्ता गोभी भी डाल सकते हैं।
-नींबू के रस में चीनी मिक्स करके सर्व करते वक्त सलाद के ऊपर डालें।
-पुदने की पत्तियां और ऊपर से थोड़ी काली और लाल मिर्च डालकर सलाद सर्व करें। 

nari

Related News