20 APRSATURDAY2024 1:27:18 AM
Nari

रात को खाने के बाद सैर करना क्यों जरूरी?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Oct, 2020 05:05 PM
रात को खाने के बाद सैर करना क्यों जरूरी?

लोग अक्सर रात को खाने के तुरंत बाद ही सो जाते हैं। मगर इसतरह वे अपने लिए बीमारियों को न्योता दे रहे होते हैं। असल में, डिनर के एकदम बाद बिस्तर पर चले जाने से खाना अच्छे से पचने की जगह लंबे समय तक पेट में ही घूमता रहता है। ऐसे में पेट से जुड़ी परेशानियां होने के साथ वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसकी जगह पर डिनर के बाद सैर करनी चाहिए। इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो आइए आज हम आपको सोने से पहले सैर करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं कि आखिर कितनी देर सैर करना है जरूरी...

nari,PunjabKesari

कितनी देर करनी चाहिए सैर? 

रात को खाने के बाद करीब 15-20 मिनट तक सैर करनी चाहिए। तेज- तेज चलने की जगह सिर्फ धीरे- धीरे टहले। इससे शरीर में चुस्ती व फुर्ती आती है। काम करने की शक्ति बढ़ने के साथ गंभीर रोग लगने का खतरा कम होता है। 

पाचन क्रिया करे दुरुस्त 

भोजन के तुरंत बाद सोने से पेट में भारीपन महसूस होता है। ऐसे में सैर करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने के साथ खाने को पचाने में मदद मिलती है। साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। 

अच्छी नींद दिलाए

रात को खुली हवा में टहलने से तन और मन दोनों ही स्वस्थ होते हैं। इसतरह तनाव कम होने से गहरी व अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

डायबिटीज रखे कंट्रोल

डायबिटीज से परेशान लोगों को रोजाना खाने के बाद टहलने से फायदा मिलता है। इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा सामान्य रहती है। साथ ही टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है। 

nari, punjabkesari

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन 

इससे मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर के सभी अंगों को सही तरीके से खून का प्रवाह होने में मदद मिलती है। 

याददाश्त बढ़ाए

एक रिसर्च के अनुसार, रात को सैर करने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में याददाश्त बढ़ने में मदद मिलती है। 

तनाव करे कम

खुली हवा में सैर करने से शरीर के साथ दिमाग में भी चुस्ती आती है। अपने साथी व दोस्तों के साथ सैर करने से एक- दूसरे के साथ बातें शेयर करने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

nari,PunjabKesari

वजन घटाए

खाने के ठीक बाद सोने से वजन बढ़ने की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में बीमारियों के लगने का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए रोजाना खाने के बाद 15-20 मिनट तक सैर करनी चाहिए। इससे शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने के साथ बीमारियों से भी बचाव रहता है। 

इन चीजों का भी रखें ध्यान 

- रात के खाने को सोने के करीब 2 घंटे पहले खाएं। 
- खाने के बाद तेज घूमने की जगह धीरे- धीरे सैर करें। 
- सोने से चाय व कॉफी पीने की जगह हल्दी वाला दूध पीएं। इससे शरीर का बीमारियों से बचाव रहने के साथ चेहरे पर ग्लो भी आएगा। 
- महिलाएं खाने के बाद अपने किचन का काम कर सकती है। इससे उनकी किचन साफ होने के साथ शरीर चलने से सैर भी हो जाएगी। 
- रात को पानी का सेवन कम करें। नहीं तो इससे आपको बार- बार बाथरूम जाने की परेशानी होगी। साथ ही आपकी नींद भी पूरी नहीं हो पाएंगी। 
- रात को नॉन- वेज और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से बचें। असल में, ये हैवी होने से पचने में समय लेती है। 
 

Related News