24 APRWEDNESDAY2024 6:24:31 AM
Nari

Neem Juice: जितना कड़वा उतना ही फायदेमंद, पास भी नहीं भटकेंगी बीमारियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Mar, 2021 10:21 AM
Neem Juice: जितना कड़वा उतना ही फायदेमंद, पास भी नहीं भटकेंगी बीमारियां

नीम स्वाद से भले ही कड़वा हो। मगर इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासतौर पर मोटापा से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। असल में, बढ़ा हुआ वजन लुक खराब करने के साथ बीमारियों के लगने का मुख्य कारण होता है। ऐसे में समय रहने इसे कंट्रोल करने में ही भलाई है। इसके लिए नीम की पत्तियों से तैयार जूस का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर नीम वजन कंट्रोल करने से साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है। ऐसे में कोरोना वायरस व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो सकता है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में नीम जूस बनाने का तरीका व इससे मिलने वाले फायदे बताते हैं... 

वजन कम करने में रामबाण

मोटापे से परेशान लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करें। इसे पीने से तेजी से वजन कम होने से बॉडी शेप में आती है। साथ ही नेचुरल होने से यह बिना किसी साइड इफेक्ट के सेहतमंद रहने में मदद करता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नीम जूस बनाने का तरीका...

सामग्री-

नीम की पत्तियां - 250 ग्राम
पानी - 1 लीटर
नींबू का रस- स्वाद अनुसार

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर जरूरत अनुसार पानी में रातभर भिगोएं।
2. सुबह इसे मिक्सी में पीस लें। 
3. तैयार पेस्ट में 1 लीटर पानी और नींबू का रस मिलाकर छन्नी की मदद से छानकर बोतल में भरें। 
4. इस जूस को आप 2-3 दिन तक पी सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं नीम जूस पीने के अन्य फायदे...

- रोजाना इसका सेवन करने से पेट, जांघ, कमर के आसपास जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। वजन कंट्रोल होकर बॉडी शेप में आएगी। 

- नियमित रूप से नीम जूस का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

- एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वारयल गुणों से भरपूर इस जूस को पीने इम्यूनिटी बूस्ट होकर बीमारियों से बचाव रहेगा। 

PunjabKesari

- थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर फ्रेश व एनर्जेटिक महसूस होगा। 

- बच्चों को पेट में कीड़े की परेशानी होती है। ऐसे में आप पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर नीम जूस के 1-2 घूंट बच्चे को पिला सकते हैं। इससे पेट में मौजूद कीड़े मरने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलेगी। साथ ही संक्रमण में आने का खतरा कम रहेगा। 

- इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। ऐसे में सेहतमंद रहने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा. 

-नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण खून साफ करने में मदद करता है। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झुर्रियां, डार्क सर्कल आदि की समस्या दूर होकर बेदाग और ग्लोइंग स्किन मिलती है। 

- कैल्शियम व आयरन का मुख्य स्त्रोत होने से यह मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही खून बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में एनिमिया पेशेंट्स को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

- दांतों में दर्द व अन्य समस्या को दूर करने में भी नीम का जूस फायदेमंद रहता है। 

- नीम के जूस से बाल धोने से रूसी की परेशानी दूर होने में मदद मिलती है। 
 

Related News