25 APRTHURSDAY2024 9:27:23 AM
Nari

गर्मियों में बच्चों की Immunity मजबूत करेगा खरबूजा, जानिए इसके 5 अचूक फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 May, 2023 01:22 PM
गर्मियों में बच्चों की Immunity मजबूत करेगा खरबूजा, जानिए इसके 5 अचूक फायदे

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में खरबूजा भी आने लगता है। स्वाद में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी। यह सारे पोषक तत्व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद पानी के कारण बच्चे इसे पचा भी आसानी से लेते हैं। वहीं इसमें पाया जाने वाला फाइबर बच्चों को कब्ज से बचाने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं खरबूज खिलाने से बच्चों को और क्या-क्या फायदे होंगे...

नहीं होगी कब्ज 

बच्चों को कब्ज होना एक आम समस्या है। ऐसे में आप उन्हें खरबूजे का सेवन करवा सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर बच्चों का पेट स्वस्थ रखने में मदद करेगा और शरीर को भी हैल्दी रखेगा। वहीं खरबूजा पेट की बाउल मूवमेंट सुधारकर मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है जिससे कब्ज जैसी समस्या से काफी राहत मिलती है। 

PunjabKesari

बच्चों का होगा विकास 

खरबूजा खिलाने से बच्चों का विकास भी तेजी से होने लगता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम और फोलेट पाया जाता है जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता है। इसके अलावा खरबूजा बच्चों को खिलाने से उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं यह लंबे समय तक मजबूत भी रहती हैं। 

शरीर को रखेगा हाइड्रेट 

बच्चे खेल-कूद के चक्कर में पानी कम ही पीते हैं जिसके कारण गर्मियों में उनके शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में आप उनकी डाइट में खरबूजा शामिल कर सकते हैं। यह उनके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा और उनके शरीर में पानी की कमी भी पूरी होगी। यह खाने में भी स्वाद होता है ऐसे में बच्चे इसे आसानी से खा भी लेंगे। 

PunjabKesari

बच्चे की इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

खरबूजा बच्चों को खिलाने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और वह मौसमी बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी बच्चों को इंफेक्शन से दूर रखता है और उनके शरीर को स्वस्थ रखता है। 

आंखें भी रहेगी बच्चे की स्वस्थ 

इसमें विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आंखों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बच्चों की आंख की रोशनी बढ़ती है और उनकी आंखें भी एकदम स्वस्थ रहती हैं। 

PunjabKesari

किस उम्र में दे बच्चों को खरबूजा?

बच्चों को 3 साल की उम्र के बाद खरबूजा देना फायदेमंद रहता है। परंतु यदि बच्चे किसी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं तो खरबूजा खिलाने से पहले एक बार डॉक्टर को जरुर दिखा लें। 
 

Related News