27 APRSATURDAY2024 5:53:38 AM
Nari

एनीमिया से लेकर डायबिटीज कंट्रोल रखेगी तोरई, जानें खाने के फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Mar, 2024 01:18 PM
एनीमिया से लेकर डायबिटीज कंट्रोल रखेगी तोरई, जानें खाने के फायदे

गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में आने वाली सब्जियां और फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। उन्हीं सब्जियों में से एक है तोरई। तोरई का सेवन इस मौसम में करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तोरई में विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए तोरई खाने के फायदे के बारे में बताते हैं। 

एनीमिया से होगा बचाव 

इसमें आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। तोरई खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।  

PunjabKesari

पाचन रहेगा स्वस्थ 

पेट के लिए भी यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट की सफाई करने में मदद करता है। तोरई खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तोरई का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला पैप्टाइड और एल्कलॉइड ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद 

इसमें विटामिन-सी और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं ऐसे में यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते और कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं। 

वजन होगा कम 

तोरई की सब्जी का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

नोट यदि आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो तोरई का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले लें। 

Related News