26 APRFRIDAY2024 4:12:54 PM
Nari

दिल के लिए बेस्ट है चाय का सेवन, जानिए क्यों है खास

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 30 Jan, 2020 03:40 PM
दिल के लिए बेस्ट है चाय का सेवन, जानिए क्यों है खास

सर्दी हो या गर्मी चाय पीना हर किसी को अच्छा लगता है। कुछ लोग रिलैक्स होने के लिए तो कुछ स्वाद के चक्कर में इसे पीना पसंद करते है। सर्दियों में गर्माहट पाने के लिए इसका सेवन करना बेस्ट होता है। ऐसे में कई लोग दूध की बनी चाय, ग्रीन और ब्लैक-टी को पीते हैं लेकिन क्या आप जानते है चाय पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है? एक रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में 3 से 4 कप चाय पीने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। अगर कही इसका सेवन रोज किया जाए तो दिल स्वस्थ रहने के साथ स्ट्रोक होने के चांचिस 20 प्रतिशत कम हो जाते है। तो चलिए जानते है चाय से जुड़ी कुछ खास बातें...

कौन सी चाय है बेस्ट?

वैसे तो लोग फिट एंड फाइन रहने के लिए ज्यादातर ग्रीन-टी, हर्बल- टी, ब्लैक-टी को पीना पसंद करते है। इनमें पॉलीफेनॉल तत्व पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में कई लोग ब्लैक-टी में दूध डालकर पीते है जिसके कारण पॉलीफेनॉल का असर कम हो जाती है। ऐसे में इनमें से ग्री-टी को बेस्ट माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पॉलीफेनॉल तत्व दिल से जुड़ी समस्या के होने का खतरा कम रहता है। चाहे महिलाओँ के मुकाबले पुरूषों को हृदय रोग होने की संभावना ज्यादा होती है लेकिन दोनों को ही इस चाय का सेवन करना चाहिए। 

Image result for tea pic,nari

क्या खास होता है चाय में?

रिसर्च के अनुसार चाय में पॉलीफेनॉल नाम का तत्व पाया जाता है जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। यह तत्व दिल को स्वस्थ रख इससे जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को कम करता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में बॉडी में पॉलीफेनॉल की मात्रा कम होने पर चाय पीकर इसे पूरा किया जा सकता है। 

Related image,nari

चाय के अलावा दिल के लिए फायदेमंद है ये चीजें

चाय के साथ पॉलीफेनॉल रेड वाईन, डार्क चॉकलेट और बेरीज में मौजूद होता है। जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

सूरजमुखी का तेल 

सूरजमुखी के तेल को खाना बनाने में इस्तेमाल करने से दिल से जुड़ी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। 

बादाम

बादाम खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 

ऐसे में चाय के साथ इनका सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News