27 APRSATURDAY2024 11:06:00 AM
Nari

सेहत को ढेरों फायदे देगा नींबू पानी, इम्यूनिटी से लेकर पाचन रहेगा स्वस्थ

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Mar, 2024 10:15 AM
सेहत को ढेरों फायदे देगा नींबू पानी, इम्यूनिटी से लेकर पाचन रहेगा स्वस्थ

नींबू एक ऐसा खट्टा फल है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह पोषक तत्व त्वचा से लेकर स्वास्थ्य तक सबके लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। नींबू पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी पॉवर मजबूत बनती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसका सेवन करने से सेहत को और भी ढेरों लाभ मिलते हैं। नियमित इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के फायदे।

इम्यूनिटी  बनेगी मजबूत 

नींबू विटामिन-सी का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। विटामिन-सी इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाने में मदद  करता है। इसके अलावा विटामिन-सी का सेवन करने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है जिससे शरीर में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है।   

PunjabKesari

पाचन रहेगा स्वस्थ 

नींबू के छिलके और गुद्दे में पैक्टिन नाम का घुलनशील फाइबर से भरपूर माना जाता है। यह लिवर में पाचन एंजाइम्स का निर्माण करता है जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स पदार्थ खत्म करने में मदद मिलती है। नियमित नींबू पानी का सेवन करने से पाचन स्वस्थ रहता है और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।  

वजन घटाने में मिलेगी मदद 

इसमें पाया जाने वाला पैक्टिन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो नींबू पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। नींबू पानी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है। डायबिटीज से जूझ रहे हैं लोग नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। 

पथरी का खतरा होगा कम 

शोध के अनुसार, यदि आप अपना दिन नींबू पानी के साथ शुरु करते हैं तो इससे पथरी का भी खतरा कम होता है। नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड पथरी को बनने से रोकता है। 

गले की खराश होगी दूर 

नींबू का रस गले की खराश दूर करने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। एक चुटकी शहद और नींबू का रस गर्म पानी में मिलाकर पीने से गले की खराश से राहत मिलती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी गले को साफ करके इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

PunjabKesari
 

Related News