03 MAYFRIDAY2024 5:18:18 AM
Nari

इम्यूनिटी मजबूत बनाने से लेकर बच्चों की आंखे स्वस्थ रखेगी गाजर

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Jan, 2024 12:17 PM
इम्यूनिटी मजबूत बनाने से लेकर बच्चों की आंखे स्वस्थ रखेगी गाजर

सर्दी में बड़ों के साथ-साथ बच्चों के शरीर को भी ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। इस समय बच्चों को आसानी से सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या होती रहती है। ऐसे में बार-बार दवाईयां लेने में बच्चे कई तरह के नखरे करते हैं। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर खाने में भी वह आनाकनी करते हैं जिससे उनके शरीर में कमजोरी और खून की कमी होने लगती है। सर्दी में वैसे तो बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं जो बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी बेहद लाभकारी होती हैं। सर्दी में बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें सोडियम, पौटेशियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, विटामिन-ए और सी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से बच्चों को ताकत मिलती है और वह लंबे समय तक बिल्कुल स्वस्थ रहते हैं। तो चलिए आपको आपको आज इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि बच्चों को गाजर खिलाने से क्या-क्या फायदे होंगे...

आंखों के लिए फायदेमंद 

आज के समय में बच्चे अपना ज्यादा समय मोबाइल और लैपटॉप पर बिताते हैं जिसके चलते उन्हें कम उम्र में ही चश्मा लगने लगता है। छोटी उम्र में ही बच्चों की आंखे कमजोर होती है। गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो आंखो को हेल्दी और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आंख संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।

PunjabKesari

याददाश्त में आएगा सुधार 

बच्चों को नियमित गाजर देने से उनकी याददाश्त सुधरती है। यह मेमोरी को भी बढ़ाता है। इसका सेवन करने से बच्चों में लर्निंग पॉवर बढ़ती है। इसका सेवन करने से मस्तिष्क की सूजन भी दूर होती है और इससे जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।  

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

सर्दी में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिसके कारण उन्हें सर्दी-खांसी की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप उनकी डाइट में गाजर शामिल कर सकते हैं। यह मौसमी बीमारियों का खतरा कम करेगी। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो संक्रमण से दूर रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

पाचन रहेगा स्वस्थ 

गाजर में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन बच्चों को करवाने से उन्हें कब्ज से राहत मिलेगी। कई बार बच्चों के पेट में कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज होने के कारण बच्चों को मल त्यागने में भी परेशानी होती है। गाजर खाने से बच्चों का पाचन स्वस्थ होगा और उन्हें परेशानी से राहत मिलेगी। 

दांत रहेंगे हेल्दी 

सर्दी में बच्चों को गाजर खिलाने से उनके मसूड़े और दांतों का प्लाक साफ करने में मदद मिलती है। बच्चों के दांत में कई तरह की कैविटीज होती है ऐसे में गाजर का सेवन करने से वह कैविटीज से बच सकते हैं। गाजर खाने से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और अन्य बैक्टीरिया लड़ते हैं और दातों को स्वस्थ व साफ करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

ऐसे करें डाइट में शामिल? 

. बच्चों को गाजर खिलाने के लिए आप इनका जूस कद्दूकस करके चीला और रोटी में मिलाकर खा सकते हैं।

PunjabKesari

. गाजर शरीर के लिए फायदेमंद होती है लेकिन यदि बच्चों को कोई बीमारी है या गाजर से एलर्जी है तो आप डॉक्टरी सलाह पर ही उन्हें इसका सेवन करवाएं। 

Related News