26 APRFRIDAY2024 2:33:32 AM
Nari

आत्मविश्वास से भरी होती है हाई पोनीटेल वाली लड़कियां, जानिए क्या कहता है आपका हेयर स्टाइल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Sep, 2020 01:33 PM
आत्मविश्वास से भरी होती है हाई पोनीटेल वाली लड़कियां, जानिए क्या कहता है आपका हेयर स्टाइल

लड़कियां अलग- अलग हेयर स्टाइल कर खुद को यूनिक लुक देने का काम करती है। ताकि वे और भी सुंदर व अट्रैक्टिव लग सके। मगर बहत सी लड़कियां ऐसी होती है जो लंबे समय तक एक ही हेयर स्टाइल व लुक रखना ठीक समझती है। ऐसे में बात सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बात करें तो हमारा हेयर स्टाइल भी हमारी पर्सनैलिटी पर अपना गहरा प्रभाव डालता है। इससे भी व्यक्ति के जीवन व स्वभाव के कई राज बयां होते हैं। तो आइए आज हम आपको आपके हेयर स्टाइल के मुताबिक आपके स्वभाव, पसंद व नापसंद के बारे में बताते हैं...

बालों को खुला रखने वाली लड़कियां

सामुद्रिक शास्त्र को अनुसार, जो लड़कियां अपने बालों को खुला रखना पसंद करती है। वे स्वभाव से थोड़ी बेपरवाह होती है। ऐसी लड़कियां बातों को याद न रखने व जिंदगी को अपने हिसाब से जीना सही समझती है। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। स्वभाव से हंसमुख, मिलनसार होने के चलते ये लड़कियां जल्दी ही दोस्त बनाने में माहिर होती है। ऐसे में इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है। ये किसी भी बात को दिल में रखने की जगह उसे सामने वाले से बिल्कुल क्लिर करना पसंद करती है। साथ ही दिमाग की तेज होने के चलते इन्हें बेवकूफ बनाना कोई आसान काम नहीं होता है। 

nari,PunjabKesari

बालों को आधे बांधकर कर रखने वाली लड़कियां

कई लड़कियां आधे बालों को बांधकर व बाकी के बाल खुले रख कर हेयर स्टाइल करती है। ऐसी लड़कियां खुद को हर सिचुएशन में ढालने में सक्षम होती है। ये अपनों के साथ उनकी मर्जी के मुताबिक रहने के साथ अपने बातें मनवाने में भी पूरी तरह सक्षम होती है। इसतरह ये लड़कियां अपनी जिंदगी में आए हर एक शख्स को पूरी अहमियत देती है। ये लड़कियां समाज और अपने परिवार में अच्छे से तालमेल बनाकर रखती है। 

लो पोनी टेल करने वाली लड़कियां

जो लड़कियां लो पोनी टेल करती है। अक्सर ऐसी लड़कियों में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है। ऐसी लड़कियों को दोस्त बनाने की जगह अकेले रहना अच्छा लगता है। दिमाग से तेज होने के चलते ये लड़कियां किसी के साथ ज्यादा बात करने या मिलने- जुलने में अपना समय बर्बाद करना सही नहीं समझती है। शांत स्वभाव की होने के चलते ये लड़कियां रहस्यवादी होती है। इन्हें अपनी बातें किसी से शेयर करने की जगह मन में रखना पसंद आता है। साथ ही इन्हें किसी और की भी जिंदगियों में झांकना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में इन लड़कियां अपनी ही कंपनी एन्जॉय करती है। 

nari,PunjabKesari

हाई पोनी टेल करने वाली लड़कियां 

अधिकतर लड़कियां बालों की हाई पोनी टेल करती है। ऐसे में जो अपना हेयर स्टाइल ऐसा रखती है वे बहुत ही तेज दिमाग व आत्मविश्वास से भरी होती है। ये हर चीज को लेकर हमेशा अलर्ट रहती है। चाहे् कोई भी या कैैसा भी काम क्यों न हो ये लड़कियां उसे करने से बिल्कुल भी कतराती नहीं हैं। पूरे कॉन्फिडेंड से बोलने के चलते ये लड़कियां बहुत ही वक्ता बनती है। साथ ही ईमानदार होने के कारण ये जिस के साथ भी दोस्ती या रिश्ते में पड़ती है। उसके साथ पूरी ईमानदारी के साथ जुड़ती है। दिमाग से तेज होने के कारण ये एक अच्छी सलाहकार के तौर पर अपने व्यक्तितत्व को निखारती है। ऐसे में इनके दोस्त और परिवार के सदस्य इनकी सलाह के बिना कोई काम नहीं करते हैं। 

nari,PunjabKesari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News