16 JUNSUNDAY2024 9:31:28 PM
Nari

वरमाला डालते ही दूल्हा हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, कर दिया कुछ ऐसा की जमकर हुई पिटाई

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 May, 2024 03:56 PM
वरमाला डालते ही दूल्हा हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, कर दिया कुछ ऐसा की जमकर हुई पिटाई

नारी डेस्क: शादी के दौरान अकसर रस्मों के पीछे लड़के- लड़की वालों में विवाद हो जाता है। लेकिन यूपी के हापुड में एक बेहद अजीब मामला सामने आया जिसमें दूल्हे की सिर्फ इसलिए पिटाई की गई क्योंकि उनसे अपनी होने वाली पत्नी को किस किया था। 

जमकर हुई दूल्हे राजा के साथ मारपीट

ये हैरान करने वाला मामला हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ले अशोकनगर का है।  यहां पर बड़े धूम- धाम से शादी हो रही थी। हर कोई खुश था, लेकिन माहौल उस समय गर्म हो गया जब दूल्हा- दुल्हन स्टेज पर जयमाला के लिए आए। जयमाला के बाद दूल्हे ने दूल्हन को किस कर दिया। ये देखकर घराती और बराती के बीच कहासुनी शुरु हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो आधी रात तक मारपीट होती रही। शादी की जगह पूरी रात हंगामा चलता रहा। मामला पुलिस तक पहुंच गया और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari

 दुल्हन अड़ी जिद पर

यहां तक तो सब फिर भी ठीक था, लेकिन इतना हंगामा होने के बाद सुबह दुल्हन ने जिद पकड़ ली की वो उसी लड़के से शादी, जिसके साथ शादी तय हुई थी। इसके बाद दुल्हन खुद रिक्शा से दूल्हे के घर पहुंची और शादी की जिद करने लगी। काफी देर तक लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्ष भी वापस से शादी कराने के लिए तैयार हो गए। इस तरह से जिस शादी को रात में मार-पीट के बाद तोड़ने का फैसला लिया गया था, वो लड़की जिद से दोबारा उसी लड़की से शादी की।

PunjabKesari

दो बहनों की थी शादी

आपको बता दें कि 2 सगी बहनों की बरात आई थी जिसमें से एक बहन की शादी तो ठीक- ठाक तरीके से हो गई।  लेकिन दूसरी लड़की की जयमाला के दौरान दुल्हे ने अपनी होने वाली पत्नी को सब के सामने किस कर दिया। जिसकी वजह से लड़की वाले भड़क गए और दोनों पक्षों मे मारपीट होने लगी जिसकी वजह से कुछ लोग घायल भी हो गए।

Related News