27 APRSATURDAY2024 7:40:04 AM
Nari

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक जीत में शामिल हुआ Google, डूडल बनाकर मनाया खास जश्न

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Aug, 2023 04:23 PM
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक जीत में शामिल हुआ Google, डूडल बनाकर मनाया खास जश्न

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न जहां पूरा भारत मना रहा है वहीं इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। गूगल ने एक बहुत ही क्यूट सा डूडल बनाकर चंद्रयान-3 की लैंडिंग दर्शाई है। चंद्रयान-3 14 जुलाई को श्री हरिकोटा रेंज में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त को यह चंद्रमा के दक्षिणी पॉल पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ है। इसी के साथ भारत चौथा चांद तक पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। 

गूगल ने कैसे बनाया डूडल खास?

गूगल के द्वारा बनाए गए इस डूडल में ओ(O) में चांद दिखाया गया है। इसके चारों और चंद्रयान-3 घूमता हुआ दिख रहा है। इसके बाद यह चंद्रयान चांद पर उतरता हुआ भी नजर आ रहा है। इसके बाद इसमें धरती भी दिखाई गई है। यह डूडल इतना सुंदर और साफ है कि सभी को बहुत पसंद आ रहा है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपको चंद्रयान-3 से जुड़ी कई जानकारियां पता चलेगी। 

PunjabKesari

साथ में दी जानकारी 

गूगल ने अपने इस नए डूडल की जानकारी भी लोगों के साथ शेयर किया है। उसने लिखा कि - 'आज के डूडल में हम चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग को सेलिब्रेट कर रहे हैं। चंद्रयान 3 को सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।' 

आसान नहीं थी लैंडिंग 

14 जुलाई 2023 को लॉन्च हुआ चंद्रयान चांद के साउथ पोल पर बीते दिन यानी की 23 अगस्त को लैंड हुआ है। हालांकि चांद पर लैंडिंग करना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि इससे पहले विकसित देश जैसे संयुक्त राष्ट्र अमेरिका,  चीन और सोवियत संघ ही चीन पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं लेकिन कोई भी देश दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर लैंड नहीं कर पाया है। 

PunjabKesari

दक्षिणी ध्रुव में क्या है खास? 

चांद के दक्षिणी ध्रुव यानी की साउथ पोल में स्पेस वैज्ञानिकों को काफी दिलचस्पी है क्योंकि इस क्षेत्र में शुरु से ही अंधेरा होता है यहां पर बर्फ के टुकड़े मिलने की भी संभावना है। 

PunjabKesari
 

Related News