26 APRFRIDAY2024 8:06:05 AM
Nari

LFW 2017 फैशन शो में नजर आईं रेड लाइट एरिया की लड़कियां!

  • Updated: 04 Feb, 2017 08:53 AM
LFW 2017 फैशन शो में नजर आईं रेड लाइट एरिया की लड़कियां!

फैशनः लैक्मे फैशन वीक समर/ रिसॉर्ट 2017 की शुरूआत 1 फरवरी से हो चुकी है। हमेशा की तरह इस बार भी कई मॉडल्स रैंप पर वॉक करती नजर आ रही हैं। इस बार सिर्फ मॉडल्स ही नहीं आम लड़कियां भी लैक्मे फैशन वीक का हिस्सा बनी। जी हां, मुम्बई की रेड लाइट एरिया की कई लड़कियां फैशन वीक में दिखाई दी। इस फैशन वीक में भारत के मशहूर रेड लाइट एरिया की सैक्स वर्कर्स को अपनी जिंदगी की कुछ कड़वी सच्चाइयां सबके सामने रखने का मौका मिला। क्रांति नाम के एन.जी. ओ. ने इन लड़कियों को फैशन वीक का हिस्सा बनाया। पहले कभी भी लेक्मे फैशन वीक में एेसा नहीं हुआ। पहली बार सैक्स वर्कर्स ने अपनी जिंदगी के बारे में कुछ बातें सभी के साथ शेयर की। 

मॉडलिंग के लिए परफैक्ट फिगर और चेहरे की खूबसूरती होना जरूरी है लेकिन इस बार प्लस साइज मॉडल और ट्रांसजेंडर मॉडल भी शो का हिस्सा बनी है। दिल्ली के डिजाइनर मनदीप नागी जो इस एन.जी. ओ. के साथ जुड़े हुए हैं। इन्होंने रेड लाइट एरिया की लड़कियों को अपनी जिंदगी को सुधारने का मौका दिया। 

रेड लाइट एरिया की लड़कियों ने स्किट भी पैश की, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी को बयान किया। उन्होंने अपने लाइफ के बारे में बताया। इस परफोर्मेंस के कुछ अंश पर्दे के पीछे किए गए। इन में से कई लड़कियां एेसी थी, जिनकी शादी काफी छोटी उम्र में हुई थी। वहीं, कुछ लड़कियां एेसी भी थी, जिनके पति ने उनको बेच दिया और एेसा काम करने के लिए मजबूर किया। शो में मौजूद दर्शकों ने भी उनकी लाइफ की सच्चाई के बारे में जाना। वहीं, इन लड़कियों का कहना है कि NGO ने उन्हे गंदगी से बाहर निकाला और पापड़ बनाना, सिलाई -बुनाई जैसे काम सिखने का मौका दिया ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। 
 

Related News