25 APRTHURSDAY2024 11:10:42 AM
Nari

शम्मी कपूर की पत्नी के घर में Get Together,  एक ही फ्रेम में दिखी कपूर फैमिली

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Sep, 2021 12:01 PM
शम्मी कपूर की पत्नी के घर में Get Together,  एक ही फ्रेम में दिखी कपूर फैमिली

 बॉलीवुड में सालों से राज करने वाला कपूर परिवार अपने पार्टीयों के लिए भी खूब चर्चा में बना रहता है। हमेशा लाइमलाइट में रहने वाला कपूर परिवार एक बार फिर साथ दिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी नीला कपूर ने के घर में शानदार Get Together हुआ। 

PunjabKesari

इस Grand Party में नीतू कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, कुणाल कपूर ,रीमा जैन शामिल हुए। हालांकि करिश्मा और करीना कपूर इस पार्टी में दिखाई नहीं दी।  ​पृथ्वीराज कपूर के ग्रैंडसन जतिन सियाल ने इंस्टाग्रामे में कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा-एक शानदार फैमिली गेट टूगेदर, थैंक यू नीला आंटी। तस्वीर में नीला कपूर केक कटिंग करते भी दिख रही हैं। 

PunjabKesari

कुणाल कपूर ने भी नीला, बबीता, रणधीर और नीतू के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिस पर करिश्मा ने कमेंट करते हुए लिखा -"आप सभी से मिलना मिस कर दिया। इस तस्वीर में नीला कपूर बीच में बैठी हैं और उनके साथ रणधीर कपूर और बबीता कपूर भी हैं। बाकी लोग साथ खडे हैं। 

PunjabKesari
बता दें कि कपूर खानदान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पुराना और अभी भी फिल्म जगत में सक्रिय है। इस परिवार की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर के साथ मानी जाती हैं। जिन्हें हिंदी सिनेमा की अहम कड़ी भी कहा जाता है। पृथ्वीराज कपूर के 5 बच्चे थे। इनमें से कुछ नामी और चर्चित स्टार बने। राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, देविंदर, रविंदर और बेटी उर्मिला कपूर। इनमें से सबसे मशहूर जो नाम हुआ वह था राजकपूर। इसके अलावा शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी पिता की विरासत को आगे बढ़ाया।

PunjabKesari
 

Related News