28 APRSUNDAY2024 11:43:12 AM
Nari

बेटे को जन्म देने के बाद गीता का पहला पोस्ट, लोगों का खूब खींच रहा ध्यान

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 10 Jul, 2021 06:00 PM
बेटे को जन्म देने के बाद गीता का पहला पोस्ट, लोगों का खूब खींच रहा ध्यान

बाॅलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी है। गीता दूसरी बार एक बेटे की मां बनीं है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है। जिसके बाद से फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं इस बीच बेटे को जन्म देने के बाद गीता ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

गीता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक पालने में बच्चे के कपड़े रखे हुए हैं। साथ में ब्राउन कलर का टेडी बियर भी रखा हुआ है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में इंग्लिश गाना चल रहा है।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

 

वीडियो के अंत में गुब्बारा फूटता है और it's a baby boy लिखा दिखाई देता है। वीडियो शेयर कर गीता ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे लिए एक नया छोटा हाथ थामने के लिए, उसका प्यार भव्य है। सोने की तरह कीमती, एक अद्भुत उपहार। इतना खास और मीठा। हमारा दिल भरा है, हमारा जीवन पूर्ण हो गया। एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं।' 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

 

इससे पहले हरभजन सिंह ने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।

PunjabKesari

बता दें गीता और हरभजन सिंह 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी एक बेटी हिनाया हीर है। जिसका जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। वहीं अब गीता ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस अब बेसब्री से गीता और हरभजन के बेटे की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Related News