16 APRTUESDAY2024 12:39:13 PM
Nari

इरफान से श्रीदेवी तक वो सितारे जो कम उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Apr, 2020 04:49 PM
इरफान से श्रीदेवी तक वो सितारे जो कम उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे स्टार्स है जिनपर उनके फैंस अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार हो जाते है। कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जिनके बारे में फैंस को उनका पूरा ख्याल रहता है हम उन्हे भले ही पर्दे पर न देखे लेकिन उनकी यादें हमारे दिल से जुड़ी रहती है। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कुछ ऐसे ही स्टार्स थे जो लोगों के दिलों के इतने करीब थे कि उनकी मौत की वजह से आज भी उनकी आंखे भर आती है।

PunjabKesari

हाल ही में इरफान खान का निधन हुआ, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन इरफान इस बार जिंदगी की जंग महज 54 साल में हार गए और कम उम्र में हमें अकेला छोड़ गए। हालांकि वे 2 साल से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। हमारी इंडस्ट्री में सिर्फ इरफान ही नही है जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहा हो बल्कि और भी बहुत से सितारे है तो चलिए आपको बताते है।

PunjabKesari

इसमें अगला नाम आता है श्रीदेवी का, श्रीदेवी बॉलीवुड की जानी मानी कलाकार थी आज भी उनकी मौत की खबर सुन ये विश्वास नही होता कि वह नही रही। वह 2018 में दुनिया को अलविदा कह गई। श्रीदेवी की उम्र भी 54 साल थी। जब उनकी मौत हुई तब वह दुबई में फैमिली फंक्शन अटेंड कर रही थी।

PunjabKesari

इसमें अगला नाम आता है स्मिता पाटिल, स्मिता ने जब इस दुनिया को अलविदा कहा तब वह महज 31 साल की थी। 1986 में उनका निधन हो गया था। स्मिता की मौत अपने पहले बेटे प्रतीक बब्बर के बाद हुई थी।

PunjabKesari

इसमें अगला नाम आता है जिया खान का, जिया ने आत्महत्या कर ली थी। वह महज 25 साल की थी। खबरों की माने तो एक्ट्रेस आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थी सूत्र तो ये भी बताते है कि जिया खान को काम न मिलना भी उनकी मौत की वजह थी।

PunjabKesari

इसमें एक्ट्रेस मधुबाला का नाम भी शमिल है। 50 ' s के जमाने में मधुबाला वो एक्ट्रेस थी जो सबके जिलों पर राज करती थी। मधुबाला को हार्ट डिसीज थी जिसकी वजह से 36 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया।

Related News