28 APRSUNDAY2024 6:33:11 PM
Nari

आज ही खाना शुरु कर दें ये चीजें, शरीर में नहीं होगी Vitamin B12 की कमी

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Nov, 2022 10:29 AM
आज ही खाना शुरु कर दें ये चीजें, शरीर में नहीं होगी Vitamin B12 की कमी

स्वस्थ शरीर के हैल्दी खान-पान बहुत ही आवश्यक है। विटामिन्स, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भी शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। ऐसा ही विटामिन बी12 है। यह शरीर को ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही जरुरी होता है। शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा होने से दिमाग और तंत्रिका तंत्र दोनों स्वस्थ रहते हैं। यह नर्वस सिस्टम को भी स्वस्थ रखने में सहायता करता है। यही विटामिन शरीर रक्त बनाने वाले रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। विटामिन-बी12 की कमी होने से एनीमिया और हड्डियां कमजोर भी हो सकती हैं। वैसे ज्यादातर लोग इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए नॉन वेज चीजें ही खाते हैं। लेकिन आप कुछ वेजिटेरियन चीजें भी डाइट में शामिल करके विटामिन-बी 12 की कमी पूरी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सोयाबीन 

सोयाबीन का इस्तेमाल भी कई तरह किया जाता है। आप इसे अपनी रुटीन का हिस्सा बनाकर शरीर में से विटामिन-बी 12 की कमी पूरी कर सकते हैं। सोया मिल्क में भी विटामिन-बी 12 की कमी पूरा करने वाले गुण पाए जाते हैं। आप सब्जी, पुलाव, सैंडविच में सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

ओट्स 

ओट्स का सेवन भी आप शरीर में से विटामिन-बी 12 की कमी पूरी करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप डाइटिंग कर रहे हैं तो ओट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसका सेवन करने से आप वजन पर भी नियंत्रण पा सकते हैं। 

मशरुम 

आप मशरुम का सेवन करके विटामिन-बी 12 की कमी पूरी कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी 12, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें बीटा ग्लूकॉन भी पाया जाता है जो शरीर को पोषण भी देता है। 

PunjabKesari

दूध, दही, पनीर 

दूध से बने पदार्थ का सेवन करने से आप शरीर में से विटामिन-बी 12 की कमी पूरा कर सकते हैं। यह एक कंप्लीट फूड माना जाता है। इसका सेवन करने से प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी12 की कमी पूरा कर सकते हैं। लौ फैट दही का सेवन करके भी आप शरीर में से विटामिन-बी 12 की कमी पूरी कर सकते हैं। 

ब्रोकली 

ब्रोकली का सेवन भी आप इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली हीमोग्लोबीन की मात्रा भी शरीर में पूरी करती है।

PunjabKesari

Related News