18 APRTHURSDAY2024 9:44:16 AM
Nari

बच्चे को रोजाना खिलाएं ये फूड्स, दिमाग होगा कंप्यूटर से भी तेज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jan, 2021 12:07 PM
बच्चे को रोजाना खिलाएं ये फूड्स, दिमाग होगा कंप्यूटर से भी तेज

सभी पेरेंट्स अपने बच्चे को हर काम में आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इसके लिए बच्चे का तेज दिमाग होना बेहद जरूरी है। दिमाग के अच्छे से काम करने से ही वे पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। ऐसे में उनकी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताते हैं जो ब्रैन पॉवर बढ़ाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं उन सुपर फूड्स के बारे में...

PunjabKesari

ओट्स 

ओट्स खाने में टेस्टी होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह दिमाग के लिए ईंधन के तौर पर काम करता है। इसमें विटामिन बी, ई, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से दिमाग का बेहतर तरीके से विकास होता है। साथ ही उसे अच्छे से काम करने में मदद मिलती है। 

सूखे मेवे

ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ दिमाग का विकास होने में मदद मिलती है। खासतौर पर अखरोट एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद होता है। ऐसे में इसे ब्रेन फूड कहा जाता है। इसलिए बढ़ते बच्चों की डाइट में सूखे मेवे जरूर शामिल करने चाहिए। 

PunjabKesari

जैतून तेल

इसमें विटामिन ई, के, जरूरी मिनरल्स व एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में इससे तैयार खाने का सेवन करने से दिमाग का बेहतर विकास होने के साथ स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही दिमागी तनाव कम होकर मूड सही रखने में मदद मिलती है।

डार्क चॉकलेट 

चॉकलेट खाने में वैसे भी बच्चों को बहुत अच्छी लगती है। मगर बात सेहत की करें तो इसके सेवन से तनाव कम होने में मदद मिलती। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर डार्क चॉकलेट से मूड बेहतर होने के साथ एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। ऐसे में इसे बच्चों को खिलाना बेस्ट ऑप्शन है।

अंडा

अंडे में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम आदि जरूरी तत्व होते हैं। इससे दिमाग ‌‌‌‌के सेल्स विकसित होने में मदद मिलती है। ऐसे में दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति मिलती है। इसके अलावा शरीर को भी सभी जरूरी तत्व मिलने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

फिश 

फिश ओमेगा 3 का एक उचित स्त्रोत है। इसके सेवन से दिमाग के सेल्स अच्छे से विकसित होते हैं। मेमोरी पॉवर बढ़ने के साथ मूड भी बेहतर होने में मदद मिलती है। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related News