18 APRTHURSDAY2024 6:28:09 PM
Nari

ऊनी कपड़ों से अब नहीं आएगी दुर्गन्ध, आजमाकर देखें ये आसान टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jan, 2022 11:32 AM
ऊनी कपड़ों से अब नहीं आएगी दुर्गन्ध, आजमाकर देखें ये आसान टिप्स

सर्दियों का मौसम अपनी चरम सीमा पर आ गया है। इस दौरान ठंड से बचने के लिए ज्यादा मोटे व गर्म ऊनी कपड़ों को संदूक के बाहर निकाल रहे हैं। मगर लंबे समय से बंद पड़ने कपड़ों में अजीब की महक आने लगती हैं। इसके कारण इसे तुरंत संदूक या अलमारी से निकालकर पाना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, ऐसे कपड़ों को पहनने से स्किन एलर्जी व छींक या खांसी आने की परेशानी भी हो सकती हैं।


ऐसे में लोग इसे लिक्विड वॉश से धोकर पहनते हैं। मगर इनमें केमिकल होने से ऊनी कपड़े खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप चाहे तो अपने इन ऊनी और गर्म कपड़ों से दुर्गंध दूर करने के लिए कुछ देसी उपाय अपना सकती है। चलिए जानते हैं इन देसी नुस्खों के बारे में...


धूप लगवाएं

गर्म कपड़ों को धूप दिखाना पुराने जमाने से ही बेहद कारगर नुस्खा माना गया है। इसके लिए आप कपड़ों को अलमारी या संदूक से निकालकर 3-4 दिनों तक रोजाना 2-3 घंटे धूप लगवा दें। इससे आपको ऊनी कपड़ों से स्मैल आनी बंद हो जाएगी।

PunjabKesari

बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर

कपड़ों को धूप लगवाने के बाद इसे अलमारी में रखते समय इनके बीच 2-3 पैकेज कॉफी या बेकिंग सोडा रख दें। इससे आपके ऊनी कपड़े एकदम खूशबूदान और नए जैसे रहेंगे।

एसेंशियल ऑयल

गर्म कपड़ों को संदूक से निकालने के बाद इन्हें एसेंशियल ऑयल में धोएं। इसके लिए पानी में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें। अब कपड़ों को साबुन या सर्फ से धोने के बाद उस पानी में 5 मिनट तक भिगोएं। बाद में ताजे पानी से धोकर धूप में सुखाएं। इससे कपड़ों से दुर्गंध आनी बंद हो जाएगी। इसके लिए आप रोजमेरी, लैवेंडर, लेमनग्रास एसेंशियल आदि ऑयल इस्तेमाल कर सकती हैं।

नींबू के छिलके

गर्म कपड़ों से बदबू आने की समस्या से बचने के लिए नीेंबू के छिलके इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए कपड़ों को संभालते समय इसमें नींबू के छिलके रख दें। नींबू के छिलके फ्रेशनर का काम करते हुए आपके कपड़ों से बदबू आने को रोकेगा। आप नींबू की तरह संतरे के छिलके भी यूज कर सकती हैं।

PunjabKesari

नींबू का रस

पानी की बाल्टी में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब गर्म कपड़ों को धोने के बाद नींबू मिश्रित पानी में 15 मिनट तक भिगोएं। इसके बाद कपड़ों को धूप में सुखाएं। इससे गर्म कपड़ों से दुर्गंध दूर होकर धीमी-धीमी खुशबू आएगी।

 

 

Related News