04 MAYSATURDAY2024 8:57:26 AM
Nari

Breastfeeding छुड़वाने के बाद भी नहीं बंद हो रहा दूध का आना तो करें ये काम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Aug, 2021 01:02 PM
Breastfeeding छुड़वाने के बाद भी नहीं बंद हो रहा दूध का आना तो करें ये काम

जन्म के पहले 6 महीने तक शिशु के लिए मां का दूध संपूर्ण आहार होता है। इसी से उसे पूरा पोषण मिलता है। मगर 6 महीने के बाद बच्चा ठोस चीजें खाने लगता है। ऐसे में इस दौरान कई महिलाएं शिशु का दूध छुड़वाने लगती है। मगर अचानक से दूध छुड़वाने की यह प्रक्रिया मां और शिशु दोनों के लिए तनावपूर्ण स्थिति होती है। इसके साथ ही स्तनों पर दूध बनने पर अगर स्तनपान ना करवाया तो इससे मां को ब्रेस्ट में दर्द, सूजन, दूध का लीक होना आदि परेशानियां हो सकती है।

 

असल में, दूध छुड़वाना की प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है। ऐसे मे आज हम आपको इस आर्टिकल में स्तनों का दूध सुखाने के कुछ घरेलू उपाय बताते हैं...

- जल्दबाजी ना करें

अचानक से दूध छुड़वाने पर आपकी और शिशु की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे अपनाएं। इसके लिए हर हफ्ते शिशु को दूध पिलाने की मात्रा कम करें।

PunjabKesari

- गर्भ निरोधक गोलियां

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एस्‍ट्रोजन हार्मोन युक्‍त गर्भ निरोधक गोलियां दूध की मात्रा कम करने में मदद कर सकती है। मगर इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।

- ब्रेस्ट बाइंडिंग

कई महिलाएं स्तनों से दूध का प्रवाह रोकने के लिए टाइट ब्रा पहनना सही समझती है। मगर इससे ब्रेस्ट में सूजन व दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही दूध नलिकाएं बंद होने से मास्टिटिस (बैक्टीरिया का स्तनों में प्रवेश करना) संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

- तरल चीजों का सेवन करें

आमतौर पर महिलाएं सोचती है कि तरल पदार्थों का कम सेवन करने से दूध सूख जाएगा। मगर यह जरूरी नहीं है। असल में, कम मात्रा में पानी व तरह पदार्थों का सेवन करने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपके शरीर को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए दूध छुड़वाने के दौरान भी सही मात्रा में पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें।

- सेज के पत्ते

इस दौरान आप सेज के पत्तों का सेवन कर सकती है। सेज एक जड़ी बूटी है जिसमें एस्ट्रोजन अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में यह स्तनों का दूध छुड़वाने के साथ ब्रेस्ट पेन से राहत दिलाने में भी कारगर माना गया है। आप इसकी चाय बनाकर पी सकती है। इसके लिए पैन में 1 कप पानी उबालें। उसके बाद इसे आंच से उतार कर इसमें सेज के पत्ते डालकर 3-5 मिनट तक भिगोएं। बाद में इसमें स्वाद अनुसार नींबू व शहद मिलाकर पीएं।

PunjabKesari

- पत्तागोभी करें इस्तेमाल

पत्तागोभी के इस्तेमाल से ब्रेस्ट मिल्क को सुखाया जा सकता है। इसके लिए पत्तागोभी का दो पत्तों को धोकर एक कंटेनर में रखकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। इसके बाद इन्हें स्तनों पर रखें। साथ ही इन पत्तों को हर 2 घंटे में बदलते रहिए। इसमें सल्फर अधिक होता है। ऐसे में यह दूध की आपूर्ति को कम करने के साथ स्तनों की सूजन और दर्द से भी आराम दिलाते हैं।

- आइसपैक

आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आइस पैक या बर्फ को किसी कपड़े में लिपेटकर स्तनों की 5-10 मिनट तक सिकाई करें। इससे भी आपको स्तनों का दूध सुखाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आपके स्तनों के भरे होने पर इसमें दर्द और सूजन के लक्षणों से भी आराम मिलेगा।

- दर्द से राहत पाने के लिए दवा का लें सहारा

आप स्तनों की सूजन को कम करने व इससे राहत पाने के लिए दवा का सहारा ले सकती है। मगर इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।

PunjabKesari

- अपने आप को कुछ समय दें

अचानक से शिशु का दूध छुड़वाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आपको कई दिन लग सकते हैं। ऐसे में चिंता करने की जगह पर शांति से काम लें। इसके लिए जितना हो सके शांत रहे व आराम करें।

- डॉक्टर से करें संपर्क

अगर आपको दूध छुड़वाने में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो स्तनपान विशेषज्ञ की सलाह लें। वे आपको इसके बारे में सही जानकारी देंगे। ऐसे में आपको दूध छुड़ावने में मदद मिलेगी।

Related News