25 APRTHURSDAY2024 4:01:42 PM
Nari

श्रद्धा आर्या की ससुराल की पहली तस्वीर आई सामने, सोने के जेवर खूबसूरती में लगा रहे चार चांद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Nov, 2021 03:45 PM
श्रद्धा आर्या की ससुराल की पहली तस्वीर आई सामने, सोने के जेवर खूबसूरती में लगा रहे चार चांद

टेलीविजन की फेवरेट बहू प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या का जादू सोशल मीडिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां भी देखो श्रद्धा की तस्वीरें और वीडिया नजर आ रही है। में लक्ष्मी तेरे आंगन की सीरियल से फेम पाने वाली श्रद्धा अब किसी के घर की लक्ष्मी बन चुकी है और अब उनका बहू वाला अवतार खूब कहर ढा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुराल से पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें  पिंक बनारसी साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। पिंक और गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन रॉयल लुक दे रहा है। 

PunjabKesari
साड़ी के पल्ले पर फ्लोरल मोटिफ्स वाली इंडियन ट्रेडिशनल एम्ब्रोइडरी की गई है।  माथे पर सिंदूर, कानों में साेने के झुमके और गले में  मटरमाला उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। 

PunjabKesari
शादी का Glow  श्रद्धा के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। अपने इस एलिगेंट लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें हाफ स्लीव्स के साथ क्वीन ऐन नेकलाइन बनी हुई है।  

PunjabKesari
वहीं हाथ में श्रद्धा  चूड़ा के साथ सोने का कंगन और हरी चूड़ियां पहनी है। उनकी यह तस्वीरें खूब चर्चा में बनी हुई है। 
 

Related News