29 APRMONDAY2024 3:25:43 PM
Nari

राघव-परिणीति ने शादी के हर मोमेंट को किया एन्जॉय, रॉयल एंट्री देखकर हैरान रह गए लोग

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Sep, 2023 06:47 PM
राघव-परिणीति ने शादी के हर मोमेंट को किया एन्जॉय, रॉयल एंट्री देखकर हैरान रह गए लोग

अपनी चुलबुली अदाओं से फैंस के दिलों में राज करने वाली परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने आप नेता राघव चड्ढा संग 24 सिंतबर को उदयपुर में सात फेरे लिए हैं। जब से परिणीति ने शादी की है वह तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि दोनों की शादी की तस्वीरें कल ही सामने आई हैं। दोनों की रॉयल वेडिंग से कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। 

रॉयल अंदाज में हुई कपल की एंट्री 

एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना था। दोनों ने शाही अंदाज में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई है। वहीं दोनों की शादी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें राघव और परिणीति छाता पकड़कर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं और साथ में डांस करते हुए एंट्री ले रहे हैं। कपल के सामने एक कैमरा स्टैंड लगा है और वह इस पल को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फैंस ने किए कमेंट 

एक्ट्रेस का यह वीडियो देख फैंस अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ वीडियो को देख कंफ्यूज हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बहुत प्यारा साथ में क्यूट वाला इमोजी शेयर किया।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'सुंदर।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा - 'बहुत प्यारा।'

PunjabKesari

एक यूजर ने कंफ्यूज होते हुए लिखा कि - 'पर मुझे यह समझ नहीं आया कि इन लोगों ने छतरी क्यों पकड़ी है।'

PunjabKesari

प्री वेडिंग फंक्शन में रखी थी खास थीम 

कपल ने अपनी प्री वेडिंग फंक्शन में 90 के दशक की थीम रखी थी। इसके बाद जयमाला, फेरे और विदाई की रस्मों के बाद राघव परिणीति ने एक रिसेप्शन भी किया। परिणीति का रिसेप्शन लुक भी काफी वायरल हुआ था। पिंक साड़ी में नई-नवेली दुल्हनिया काफी सुंदर लग रही थी। वहीं राघव ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। 
  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News