05 MAYSUNDAY2024 9:58:35 AM
Nari

Match के रोमांच में Virushka का रोमांस’, खुशी से झूमी Anushka ने दिए Flying kiss

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 15 Nov, 2023 08:01 PM
Match के रोमांच में Virushka का रोमांस’, खुशी से झूमी Anushka ने दिए Flying kiss

इस समय पूरी दुनिया की नजर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे सेमी फाइनल मैच पर टिकी हैं। वानखेडे़ स्टेडियम में विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल चल रहा हो और बी-टाउन के सितारे ना पहुंचे ऐसा तो हो नहीं सकता। आकाश-श्लोका अपने बेटे तो कियारा हब्बी सिद्धार्थ के साथ नजर आई। जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर, टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा, विक्की कौशल और साउथ एक्टर वेंकटेश सब स्टेडियम में मैच एन्जवॉय करते दिख रहे हैं लेकिन सबकी नजर तो अनुष्का पर टिकी रह गई। जब विराट की कमाल की परफॉर्मेंस देखकर अनुष्का इतनी खुश हो गई कि दूर से ही हब्बी को फ्लाइंग किस देने लगी। ग्राउंड के कैमरों का फोक्स अनुष्का के इस खास मूमेंट पर गया। जैसे ही प्रैगनेंट अनुष्का ने हब्बी को फ्लाइंग किस दी तो आगे से विराट ने भी अपनी लेडी लव को रिप्लाई देते हुए किस किया।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड 

आप नहीं जानते तो बता दें कि विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की आतिशी पारी खेली और लेजेंड सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा वनडे शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। कोहली का यह वनडे करियर का 50वां शतक रहा। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं। भई, हब्बी की इस उपलब्धि में वाइफ का एक्साइटिड होना तो लाजमी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वैसे इस जोड़ी को फैंस का प्यार भी शुरू से मिलता आ रहा है। जब दोनों की शादी हुई थी तो कुछ अफवाहें ऐसी भी आई थी कि शादी के बाद विराट का करियर कुछ खास नहीं रहेगा लेकिन ये तो सारी बातें झूठी ही साबित हो गई। अपने लेडी लव से शादी करने के बाद विराट की जिंदगी ही बदल गई। उन्होंने कई रिकार्ड्स बना दिए हैं।

अनुष्का को मानते हैं लकी

एक समय कोहली पर शादी के बाद कड़ा दबाव भी आया क्योंकि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया का नेतृत्व करना था। तब कोहली का बल्ला नहीं चला था तो फैंस ने अनुष्का का मजाक बनाया। बाद में कोहली ने एक ट्वीट करके आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Pun600jabKesari

कोहली ने अनुष्का को अपना लेडी लक बताया। उन्होंने कहा, 'सर लेडी लक का कमाल है। आपने मुझे देखा है, पहले मैं दिमाग का इस्तेमाल नहीं करता था। जबसे लेडी मेरी जिंदगी में आई तो उन्होंने मुझे काफी कुछ सिखाया।' इसके बाद कोहली ने अनुष्का की मौजूदगी में इंग्लैंड में ढेरो रन बनाए। बहरहाल, कोहली के आंकड़े 11 दिसंबर 2017 के बाद से बेमिसाल हैं।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात 

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे। विराट कोहली ने इंटरव्यू में बताया था-अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे और इस घबराहट को खत्म करने उन्होंने एक जोक मारा था। दरअसल एड शूट के दौरान अनुष्का, विराट से लंबी लग रही थीं तो क्रिकेटर ने कह दिया था, "आपको नहीं लगता की आपने बहुत ऊंची हील्स पहनी हैं। यह बात सुनकर अनुष्का शर्मा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने कहा था, "एक्सक्यूज मी।" हालांकि बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

PunjabKesari

साल 2014 में मेलबर्न में विराट ने शतक जड़ा था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का भी पहुंची थीं। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद विराट ने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। जिसके बाद दोनों पूरी दुनिया की नजरों में आ गए। यहीं से दोनों की नजदीकियां भी बढ़ी।

साल 2017 में की थी शादी

कुछ समय डेटिंग के बाद विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी। शादी को रॉयल बनाने के लिए जोड़ी ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया था। जबकि वो रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

PunjabKesari

कमाई के मामले में भी यह जोड़ी काफी आगे है। रिपोर्ट के अनुसार,  विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 1050 करोड़ रुपये बताई गई थी। वहीं अनुष्का शर्मा की संपत्ति करीब 350 करोड़ रुपये आंकी जाती है। अनुष्का अब तक करीब 19 फिल्में कर चुकी हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। शादी और बच्चे के बाद अनुष्का फिल्मों में नजर नहीं आ रही है।दोनों की पहले एक बेटी हैं जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। वामिका को वह लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। अनुष्का एक बार फिर से प्रेगनेंट हैं।
 

Related News