26 APRFRIDAY2024 3:55:13 AM
Nari

2021 Year End: बॉलीवुड के फेमस कपल्स हुए अलग, किसी ने 15 तो किसी ने 10 साल बाद तोड़ी शादी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 20 Dec, 2021 04:34 PM
2021 Year End: बॉलीवुड के फेमस कपल्स हुए अलग, किसी ने 15 तो किसी ने 10 साल बाद तोड़ी शादी

साल 2021 खत्म होने को है। इस साल इंडस्ट्री में जहां कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे तो कई कपल्स का रिश्ता भी टूटा। कई बॉलीवुड और टीवी कपल ने एक-दूसरे का दामन छोड़ दिया। चलिए आज के इस पैकेज में हम आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताते है जिन्होंने अपने पार्टनर को तलाक देकर फैंस को भी हैरान कर दिया।

आमिर खान और किरण राव

सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान और किरण राव की। इनके तलाक की खबर सुन हर किसी को जोर का झटका लगा। आमिर ने किरण के साथ अपने 15 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया। तलाक के बाद दोनों ने एक बयान जारी किया था कि बेटे आजाद के लिए हमेशा साथ रहेंगे लेकिन अब उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है।हालांकि तलाक के बाद भी यह कपल एक-साथ स्पॉट होता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी दोनों साथ में काम कर रहे है लेकिन तलाक लेकर उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली। कहा तो यह भी जा रहा है कि आमिर जल्द ही तीसरी शादी करने वाले है लेकिन खुद एक्टर ने कुछ कंफर्म नहीं किया।

समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य 

फैंस के फेवरेट कपल समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य भी अलग हो चुके है। इनकी लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन जब इन्होंने अलग होने का फैसला लिया तो कईयों का दिल टूटा। साल 2017 में दोनों ने शादी की थी।

नुसरत जहां और निखिल जैन 

फेमस एक्ट्रेस नुसरत जहां वैसे तो काफी समय पहले ही अपने पति से अलग हो चुकी है लेकिन साल 2021 के जून महीने में एक्ट्रेस ने इस शादी को अमान्य करार दिया था। अब नुसरत जहां का बेटा भी है। खबरों की माने तो नुसरत के ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता ही उनके बेटे के पिता है। सूत्रों की माने तो नुसरत अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ काफी खुश है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

हनी सिंह और शालिनी तलवार

पंजाब के फेमस सिंगर हनी सिंह ने भी अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ रिश्ता खत्म कर दिया। इनका रिश्ते का अंत भी काफी बुरा हुआ क्योंकि शालिनी ने हनी सिंह और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हनी और शालिनी बचपन के दोस्त थे और साल 2011 में उन्होंने शादी की थी।  

करण मेहरा और निशा रावल

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच जब अनबन की खबरें सामने आई तो पहले तो किसी को यकीन ही हुआ लेकिन जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा ने पति करण पर इल्जाम लगाए तो लोग भी हैरान रह गए। निशा ने मुताबिक, करण उनके साथ मारपीट करते थे और उनका किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर भी था। हालांकि करण ने इन सभी बातों को झूठा कहा। दोनों का एक बेटा है जोकि फिलहाल निशा के साथ रहता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

कीर्ति कुल्हारी और साहिल सहगल 

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने भी इसी साल अपनी 5 साल पुरानी शादी तोड़ दी। उन्होंने पति साहिल सहगल का साथ छोड़ दिया। खुद कपल ने अपने तलाक की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। साल 2016 में उन्होंने शादी की थी।  

तो ये हैं वो स्टार्स जिन्होंने इस साल अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

Related News