05 DECFRIDAY2025 11:06:01 PM
Nari

मशहूर एक्ट्रेस का निधन: कई दिन बाद खुला राज मौत की असली वजह पर उठे कई सवाल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 02 Jul, 2025 03:14 PM
मशहूर एक्ट्रेस का निधन: कई दिन बाद खुला राज मौत की असली वजह पर उठे कई सवाल

नारी डेस्क: कोरियन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कोरियन एक्ट्रेस ली सियो यी का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया के जरिए फैमिली की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके दी है।

ली सियो यी का निधन 20 जून को हुआ था, लेकिन यह खबर कई दिन तक छुपी रही और अब जाकर उनके मैनेजर ने इसे सार्वजनिक किया है। इस दुखद घटना ने फैंस और इंडस्ट्री में एक भारी शोक की लहर दौड़ा दी है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है और इस बात को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

निधन की खबर कई दिन बाद हुई सार्वजनिक

ली सियो यी के मैनेजर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अब हमारे बीच नहीं रहीं और वह एक चमकता हुआ तारा बन गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। मैनेजर के इस पोस्ट को एक्ट्रेस के माता-पिता की तरफ से भी साझा किया गया है। ली सियो यी ने 2013 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘चेओंगडैम-डोंग स्कैंडल’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता था। हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘द डाइवोर्स इंश्योरेंस’ सीरीज से मिली थी। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस भी दिए थे और उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था।

ये भी पढ़ें: आने वाले 3 दिनों में मचने वाली तबाही! बाबा वेंगा की चेतावनी

फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

ली सियो यी के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस बेहद मायूस और स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। 43 साल की उम्र में अचानक इस दुनिया को छोड़ देना उनके चाहने वालों के लिए बहुत बड़ा सदमा है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। इस मामले में और जानकारी आने की प्रतीक्षा है। फिलहाल सभी उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं और इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दे रहे हैं।

ली सियो यी का 20 जून 2025 को निधन हो गया, लेकिन यह खबर कई दिनों बाद सामने आई। 43 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत की असली वजह अभी भी रहस्यमय बनी हुई है। इंडस्ट्री और फैंस उनके निधन से गहरे सदमे में हैं और वे उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

Related News