26 APRFRIDAY2024 8:41:05 PM
Nari

आंखें भी खोलती हैं व्यक्ति के गहरे राज, जानिए अपनी पर्सलैनिटी से जुड़ी बातें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jan, 2022 12:55 PM
आंखें भी खोलती हैं व्यक्ति के गहरे राज, जानिए अपनी पर्सलैनिटी से जुड़ी बातें

हर किसी की आंखों की बनावट अलग-अलग होती हैं। आंखों से ही व्यक्ति की खूबसूरती और भी निखरकर आती है। इसके अलावा आपने अक्सर सुना होगा कि आंखें दिल का हाल बयां कर जाती है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार भी आंखों की आकृति से किसी के स्वभाव से जुड़ी कुछ बातों का पता लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मोटी आंखों वाली लड़की

मोटी आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। मगर सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, ऐसी आंखों वाली लड़कियां ज्यादा भावनात्मक नहीं होती हैं। ये आमतौर पर उन कामों को करना सही समझती हैं जिसमें इनका भला हो। ये स्वभाव से शांत व थोडे़ स्वार्थी होते हैं। मर्जी की मालिक होने से इन्हें अपनी जिदंगी में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां मनी माइंडेड होती हैं। ऐसे में ये कारोबार व नौकरी में खूब सफलता हासिल करती हैं। इसलिए इन्हें जीवन में पैसों की कमी नहीं सताती हैं।

PunjabKesari

कम खुलने वाली आंखें

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, जिन लड़कियों की आंखें कम खुलती हो वे मन की साफ व अच्छी होती हैं। इनके दिल में दया की भावना होती हैं। ये मिलनसार व खुशमिजाज होने से हर किसी के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाकर रखती हैं। ये किसी का दिल दुखाने की जगह खुद परेशानी का सामना कर लेती हैं। ऐसी आंखों वाली लड़कियां भावनात्मक होती हैं। ऐसे में ये पार्टनर के दिल का हाल भी जल्दी ही जान लेती हैं। साथ ही उसकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। दिमाग से तेज होने से ये हर काम को सूझ-बूझ के करना पसंद करती हैं। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो ये डरने या घबराने की जगह पर शांत मन से काम लेती हैं। हम यूं भी कह सकते हैं कि स्वभाव से कूल मिजाज की होने से ये हर काम को मस्ती से करती हैं।

ऊपर की ओर उठीं हुई आंखें

कई लड़कियों की आंखें ऊपर की ओर उठी होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, ये लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती हैं। ये केयरिंग होने के साथ व रिश्तों को अहमियत देना खूब जानती हैं। ये पार्टनर की हर छोटी-बड़ी का बखूबी ध्यान रखती हैं। ये खुशमिजाज होने से लड़कों का दिल आसानी से जीत लेती हैं। ये किसी के बारे में कभी भी कुछ गलत कहना या सोचना सही नहीं समझती हैं। इसके साथ ही ये लोगों के बीच हुई गलतफहमी को दूर करने में माहिर होती है। ये परिवार को एक साथ जोड़कर रखने में विश्वास रखती हैं।

PunjabKesari

Related News