24 APRFRIDAY2026 12:50:40 AM
Nari

एकता कपूर ने बदला इस सितारों का नसीब, नहीं तो कभी ना कर पाते इंडस्ट्री पर राज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Jun, 2023 04:34 PM
एकता कपूर ने बदला इस सितारों का नसीब, नहीं तो कभी ना कर पाते इंडस्ट्री पर राज

सास बहू का मसाला हो या फिर प्यार भरी दास्तां एकता कपूर ने हर कहानी के जरिए लोगों को अपने साथ जोड़कर रखा। यही कारण है कि उन्हें टीवी की दुनिया की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने ना सिर्फ हमारा मनोरंजन किया बल्कि कई लोगों की जिंदगी भी बदल कर रख दी। अगर आज एकता ना होती ताे शायद हमें अपने चहेते सितारे नहीं मिल पाते। तो चलिए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं जितेंद्र कपूर की लाडली बेटी ने किन- किन की किस्मत का खोला ताला। 

PunjabKesari
स्मृति ईरानी 

 सबसे ऊपर नाम आता है स्मृति ईरानी का, जो एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर- घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।तुलसी वीरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ने खुद बताया था कि कई लड़कियों के साथ जब वह ऑडिशन देने गई थी तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था बाद में एकता ने उन्हें मौका दिया और आज वह कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपनी एक अलग पहचान रखती है।

PunjabKesari

अनीता हसनंदानी

 दूसरे नंबर पर आती है  अनीता हसनंदानी, जिन्हाेंने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। अनीता ने बताया था कि इंडस्ट्री में काम ना मिलने के चलते वह डिप्रेशन में चली गई थी, एकता ने उन्हें समझाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अनीता ने एकता के साथ सौतन कभी सहेली, ये है मोहब्बतें, नागिन 3, 4 और कोई आप सा जैसे मशहूर सीरियल्स और कुछ तो है और कृष्णा कॉटेज जैसी फिल्में की। 

PunjabKesari

साक्षी तंवर

अब बात करते हैं साक्षी तंवर की जिन्हें असली पहचान मिली एकता कपूर के शो ‘कहानी घर घर की’ से। इस शो में  पार्वती अग्रवाल के रोल में संस्कारी बहू का किरदार निभाकर साक्षी ने खूब नाम कमाया। साक्षी को इस मुकाम तक पहुंचाने के पीछे भी एकता कपूर का ही हाथ था। 

PunjabKesari

निया शर्मा

टीवी की सबसे पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा ने वैसे तो कई सीरीयल में काम किया, लेकिन नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल’ ने उनकी किस्मत को पूरा पलट कर रख दिया।  एकता कपूर के इस शो में वह तब तक काम करती रही जब तक वह बंद नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ में पार्टिसिपेट किया और शो की विजेता बनीं। निया की कामयाबी के पीछे भी एकता का हाथ है। 

PunjabKesari

मौनी रॉय 

टीवी की जानी- मानी बहू मौनी रॉय ने भी अपने करियर की शुरुआत एकता के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी।  सीरियल नागिन उन्हें बुलंदियों तक ले गया। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि एकता कपूर के कारण मौनी इंडस्ट्री में जगह बना पाईं। वह फिल्मों में भी किस्मत अजमा चुकी है। 

PunjabKesari
सुशांत सिंह राजपूत 

सुशांत सिंह राजपूत को भी एकता कपूर ने ही टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में बतौर लीड साइन किया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। सुशांत ने खुद इस बात को माना था कि एकता कपूर ने उनकी पुरी जिंदगी बदल कर रख दी थी। सुशांत की मौत के बाद पर एकता कपूर काफी टूट गई थी। 

PunjabKesari

रोनित रॉय

यह तो हम सभी जानते हैं कि  बड़े पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले रोनित ने छोटे पर्दे पर भी राज किया। एक वक्त ऐसा आया था जब रोनित को काम नहीं मिल रहा था पर एकता कपूर ने उन पर भरोसा किया और वह घर-घर अपनी पहचान फिर से बनाने में सफल रहे।  20 साल से रोनित लगातार काम कर रहे हैं और उन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। 
 

Related News