03 MAYFRIDAY2024 3:48:00 AM
Nari

Eid ul Fitr 2021: मेहमानों का करवाएं किमामी सेवई से मुंह मीठा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 May, 2021 10:13 AM
Eid ul Fitr 2021: मेहमानों का करवाएं किमामी सेवई से मुंह मीठा

ईद मुस्लिम धर्म के लोगों का पवित्र त्योहार है। रमजान के पावन महीने में रोजें रखने के बाद ईद मनाते हैं। इस दिन लोग घरों में मीठे पकवान बनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। साथ ही ईद की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खास किमामी सेवई की रेसिपी लेकर आए हैं जिससे इस पावन त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। 

सामग्री

महीन सेवई- 300 ग्राम
खोया भुना हुआ- 250 ग्राम
चिरौंजी- 2 बड़े चम्मच
छुहारा- 50 ग्राम (कटे हुए)
सूखे मेवे- 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटे)
मखाना- 50 ग्राम (पिसे हुए)
नारियल 50 ग्राम (पिसा हुआ)
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
ऑरेंज कलर- कुछ बूंदें
घी- 25 ग्राम
केवड़ा जल- कुछ बूंदें
चीनी- 250 ग्राम
पानी- 1,1/2 कप

PunjabKesari

गार्निश के लिए

ड्राई फ्रूट्स- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

विधि

. पैन में घी गर्म करके सेवई को गोल्डन फ़्राई करें।
. फिर इसे प्लेट में निकाल लें।
. अब घी में ड्राई फ्रूट्स भून कर प्लेट में निकाल लें।
. अलग पैन में चीनी, इलायची पाउडर और पानी डालकर उबालें।
. 10-15 मिनट तक चाशनी तैयार होने पर इसमें 2 बूंदें ऑरेंज कलर मिलाएं।
. अब चाशनी में सभी चीजें डालकर मिलाएं।
. मिश्रण के सूखने तक इसे लगातार चलाते हुए पकाएं।
. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
 

Related News