14 MARSATURDAY2026 12:44:32 PM
Nari

मुनव्वर से लेकर अभिषेक तक, कितने पढ़े लिखे हैं बिग बॉस 17 के ये 5 Finalists?

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Jan, 2024 06:48 PM
मुनव्वर से लेकर अभिषेक तक, कितने पढ़े लिखे हैं बिग बॉस 17 के ये 5 Finalists?

बिग बॉस सीजन 17 का फिनाले एपिसोड शुरु हो चुका है। 104 दिन के लंबे इंतजार के बाद फैंस को आज आखिरकार सीजन 17 का विनर मिल ही जाएगा। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी और अभिषेक कुमार में से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी जीतने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सारे कंटेस्टेंट्स कितने पढ़े लिखे हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स कितने पढ़े लिखे हैं...

मनारा चोपड़ा 

एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा ने अपनी स्कूली पढ़ाई शिक्षा समर फील्ड्स स्कूल से की है। नई दिल्ली से पूरी की है। वहीं उन्होंने अपनी बीबीए की डिग्री हासिल की और वे फैशन डिजाइनर भी हैं।

PunjabKesari

अभिषेक कुमार 

अभिषेक कुमार  ने अपनी पढ़ाई एस.एन.ए.एस आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ में पढ़े हैं। कॉलेज के दौरान ही अभिषेक ने टीवी शो और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना शुरु कर दिया था।

मुनव्वर फारुकी 

मुनव्वर फारुकी का बचपन भी बहुत ही स्ट्रगलिंग रहा है। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने 5 कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। ये बात उन्होंने लॉकअप शो में बताई थी। 

PunjabKesari

अंकिता लोखंडे 

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के इंदौर से की है। इसके अलावा उन्होंने स्वीमिंग, बैडमिंटन, डांसिंग और एक्टिंग भी काफी पसंद है।

अरुण महाशेट्टी 

अरुण महाशेट्टी ने अपनी स्कूलिंग और ग्रैजुएशन दोनों ही अपने होमटाउन हैदराबाद से की है। 

PunjabKesari

Related News