24 APRWEDNESDAY2024 4:05:19 AM
Nari

इस दिवाली मोटापे की चिंता किए बिना खाएं ये Low Calorie Desserts

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 Nov, 2021 10:23 AM
इस दिवाली मोटापे की चिंता किए बिना खाएं ये Low Calorie Desserts

त्योहारों में अक्सर अधिक मिठाई खाई जाती है। ऐसे में वजन बढ़ने व सेहत खराब होने का खतरा रहता है। इसलिए कई लोग मिठाई अधिक खाने से परहेज रखते हैं। मगर आज हम आपके लिए 3 स्पेशल शुगर फ्री रेसिपीज लेकर आए है। इसे आप बिना किसी परेशानी के मजे से खा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

1. मावा-अंजीर बर्फी

 

सामग्री

मावा- 2 कप
अंजीर- 7-8 9टुकड़ों में कटा)
शुगर फ्री- 1/6 कप
लीक्विड ग्लूकोज- 1 छोटा चम्मच
सूखे मेवे- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

PunjabKesari

वि​धि

. सबसे पहले पैन में खोएं को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
. खोया पूरी तरह पिघलने पर इसमें शुगर फ्री डालकर मिलाएं।
. अब लिक्विड ग्लूकोज डालकर लगातार चलाते हुए 10-15 मिनट तक पकाएं।
. मिश्रण गाढ़ा होने पर इसमें सूखे मेवे मिलाएं।
. मिश्रण को 8 इंच ग्रीस एल्यूमीनियम प्लेट में फैलाकर रूम टेम्परेचर पर ठंडा करें।
. अब इसे चौकोर आकार में काटकर सर्व करें।

2. ग्रिल्ड बादाम बर्फी

 

सामग्री

खोया- 500 ग्राम (कद्दूकस किया)
शुगर फ्री- 40 ग्राम
बादाम- 1 कप (रोस्टेड और क्रशड)

PunjabKesari

वि​धि

. एक पैन में खोया पिघलाएं।
. अब इसमें शुगर फ्री डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
. अब इसे आंच से हटाकर रोस्टेड और क्रशड बादाम मिलाएं।
. ऊपर से थोड़ी शुगर फ्री छिड़के।
. मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालकर ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर ऊपर से चीनी को कैरमलाइज होने दें।
. लीजिए आपकी ग्रिल्ड बादाम बर्फी बनकर तैयार है।
. इसे मेहमानों को सर्व करें।

3. लौकी की बर्फी

 

सामग्री

लौकी- 1 किलो
मावा- 250 ग्राम
घी- 1/2 कप
चीनी- 250 ग्राम
सूखे मेवे- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
. पैन में 2 चम्मच घी गर्म करके उसमें लौकी को धीमी आंच पर पकाएं।
. थोड़ी देर इसे चलाकर ढक दें।
. लौकी मुलायम होने पर इसमें चीनी डालकर पकाएं।
. लौकी पकने पर इसमें बचा हुआ घी डालकर लौकी को अच्छे भूनकर मावा और मेवे डालें।
. मिश्रण में इलायची पाउडर मिलाएं।
. अब प्लेट पर घी लगाकर लौकी का मिश्रण फैलाएं।
. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स लगाकर जमने दें।
. तैयार बर्फी को मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें।

Related News