26 APRFRIDAY2024 11:49:39 PM
Nari

स्किन को बूढ़ा नहीं होने देते हैं ये योगासन, आज ही शुरू कर दें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Apr, 2021 07:01 PM
स्किन को बूढ़ा नहीं होने देते हैं ये योगासन, आज ही शुरू कर दें

30 के बाद चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखना आम बात है। ऐसे में कई महिलाएं खास ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मगर रोजाना कुछ योगासन करने से भी चेहरे पर निखार लाया जा सकता है। जी हां, यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं उन योगासन को करने का तरीका व फायदों के बारे में...

शीर्षासन 

ऐेसे करें

- सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। 
- अब अपनी मुट्ठियों को बंद करके हाथों को सिर के पास रखें। 
- अब धीरे-धीरे सिर झुकाकर हथेली पर रखें।
- अगर आप पहली बार आसन कर रहे हैं तो इसके लिए दीवार का सहारा लें। 
- शरीर को ऊपर की तरह उठाएं। 
- बॉडी का भार बैलेंस करने की कोशिश करें। 
- अपने सामार्थ्य अनुसार कुछ समय इसी अवस्था में रहिए। 
- बाद में धीरे से सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 
- इसे 3-4 बार दोहराएं। 

 

 

फायदा

शीर्षासन करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यह झुर्रियां कम करने में मदद करता है। इसके अलावा बालों के झड़ने की परेशानी भी दूर होती है। इससे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है। उदाहरण के तौर पर जिस तरह चाय को छानने से चाय पत्ती अच्छे से छन जाती है। ठीक उसी तरह शरीर को उल्टा करने से बॉडी में मौजूद गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही दिमाग में ऑक्सीजन लेवल बढ़ने से पिट्यूटरी ग्लैंड अच्‍छे से हैप्‍पी हार्मोन का संचार होता है।  

पर्वतासन

ऐेसे करें 

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं। 
- अब दोनों हाथों व पैरों के बल जमीन पर आ जाएं। 
- अब हाथों व पैरों को सीधा करते हुए ऊपर की ओर उठे। 
- सिर को हाथों के बीच लेकर आए। 
- अपनी एड़ियों को एकदम जमीन पर लगा कर रखें। 
- गहरी सांस लेते हुए बॉडी को ऊपर की ओर खीेंचें। 
- अपने लंग्स को फैलाएं। 
- 4-5 बार गहरी सांस लेकर इसी मुद्रा में रहिए। 
- बाद में सामान्य पोजीशन में आ जाएं। 

PunjabKesari

फायदा

इससे मांपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। हाथों पर पैरों में दबाव पड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होगा। ऐसे में स्किन संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिलेगी। इससे चेहरे पर पड़ी झुर्रियां कम होने के साथ स्किन जवां नजर आएगी। साथ ही शरीर का वजन कंधों पर होने से वेट लूट करने में मदद मिलेगी। 

राजकपोतासन 

ऐसे करें

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर बैठ जाएं। 
- अब अपने शरीर का सारा भार बाएं पैर पर डालकर नीचे बैठ जाएं। 
- अब बाएं पैर को उठाकर हाथों की मदद से पीछे की ओर ले जाएं। 
- अपने पैर को बाएं बाजू पर रखें। 
- इसी अवस्था में गहरी सांस लेते हुए कुछ देर रहिए। 
- बाद दूसरे पैर से भी ऐसे ही करें। 
- बाद में सामान्य अवस्था में आ जाएं। 

PunjabKesari

फायदा

इस आसन को करने से पूरे शरीर में खून का प्रवाह तेजी से होगा। खासतौर पर शरीर के एक साइड पर खून की सप्लाई बढ़ेगी। पूरी बॉडी और चेहरा स्ट्रैच होने से झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। 

Related News