30 APRTUESDAY2024 9:07:33 PM
Nari

वीरवार को बनेगी भगवान विष्णु की कृपा, इस विधि के साथ करें नारायण जी की पूजा

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Oct, 2023 05:40 PM
वीरवार को बनेगी भगवान विष्णु की कृपा, इस विधि के साथ करें नारायण जी की पूजा

हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। वैसे ही वीरवार का दिन जगत रचियता विष्णु जी का माना  जाता है। मान्यताओं के अनुसार, नारायण भगवान की कृपा पाने के लिए यह दिन बेहद शुभ होता है। पुराणों में भी इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कुछ अचूक उपाय भी बताए गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं....

सुबह उठकर करें पूजा 

गुरुवार वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके निवृत्त हो जाएं। इसके बाद भगवान विष्णु जी के आगे घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा शुरु कर दें।

PunjabKesari

मिलेगा शुभ फल 

गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने बेहद शुभ माने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस रंग के वस्त्र पहनने से आपको शुभ फल मिलेगा। 

चने की दाल करें दान 

यदि आप चाहते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न हो तो इस दिन मंदिर में जाकर चने की दाल अर्पित करें। इससे विशेष लाभ होागा। इसके अलावा इस दिन माथे पर हल्दी का तिलक लगाना भी शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

केसर का तिलक लगाएं 

भगवान विष्णु को वीरवार के दिन केसर का तिलक लगाएं। इससे उनका आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। 

सूर्य देव को चढ़ाएं जल 

इस दिन सूर्य देव की जल में हल्दी मिलाकर चढ़ाकर अर्पित करें। इससे आपके किसी भी तरह के काम में बाधा नहीं आएगी।  

पीली मिठाई चढ़ाएं 

भगवान विष्णु को पीला रंग भी बेहद प्रिय है। ऐसे में इस दिन पीले चावल, पीली मिठाई या भोग भी उन्हें जरुर चढ़ाएं। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

PunjabKesari

केले का दान करें 

गुरुवार वाले दिन केला दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि आप चाहते हैं कि भगवान विष्णु आप पर अपनी कृपा बनाएं तो इस दिन केले का दान जरुर करें। 

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। 
 

Related News