24 APRWEDNESDAY2024 10:54:46 AM
Nari

लोहड़ी के दिन जरूर करें ये काम, घर से दूर होगा दुर्भाग्य

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jan, 2021 01:07 PM
लोहड़ी के दिन जरूर करें ये काम, घर से दूर होगा दुर्भाग्य

लोहड़ी का पावन त्योहार पंजाब के साथ दिल्ली, हिमाचल, मुंबई, उत्तरप्रदेश आदि शहरों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बात अगर पंजाब की करें तो यहां पर विवाहित जोड़ों व नवजात शिशु की लोहड़ी बड़ी ही जोरों-शोरों से सेलिब्रेट करते हैं। लोग रात के समय अग्नि जलाकर पूजा करने के साथ भांखड़ा व गिद्दा डालकर जश्न मनाते हैं। वास्तु के अनुसार, इस खास दिन पर अग्नि देव और देवी दुर्गा की पूजा करने के साथ लोहड़ी जलाते समय कुछ उपाय करने से दुर्भाग्य दूर होकर सौभाग्य मिलता है। तो चलिए जानते हैं लोहड़ी की अग्नि जलाते समय करने वाले उपायों के बारे में...

दोषों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय 

लोहड़ी की अग्नि जलाने पर उसमें रेवड़ी, देसी घी, मूंगफली, मक्का आदि डालकर आशीर्वाद लें। इससे कुंडली के सभी दोषों से मुक्ति मिलने के साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मान्यता है कि इन दिन अग्रिदेव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही सभी मंगल कार्यों की शुरुआत होती है।

PunjabKesari

जीवन की परेशानियां होगी दूर 

मान्यता है कि लोहड़ी के दिन अग्रिनदेव और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इससे उनका आशीर्वाद मिलने से दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। ऐसे में जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में खुशियों का आगमन होता है। 

मां दुर्गा को रेवड़ी का लगाएं भोग

इस शुभ अवसर पर दुर्गा मां के आगे देसी घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें रेवड़ी का भोग लगाएं। इससे आप पर और घर के सदस्यों पर देवी दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। 

PunjabKesari

गाय को खिलाएं गुड़ 

मान्यता है कि गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में हिंदू धर्म में इन्हें मां का दर्जा दिला जाता है। ऐसे में इस खास दिन पर गऊ को गुड़ व रेवड़ी खिलाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे। 

कन्याओं को दें मूंगफली और रेवड़ी 

वास्तु के अनुसार, लोहड़ी के दिन कन्याओं को मूंगफली और रेवड़ी जरूर दान करें। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होकर सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

दान करें

दान करना सभी कामों में सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में लोहड़ी के शुभ अवसर पर गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों को कंबल, कपड़े, अन्न व पैसों का दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो वास्तु से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए नारी पेज से जुड़े रहिए। 
 

Related News