19 APRFRIDAY2024 12:41:24 PM
Nari

सोमवार के उपाय: इस दिन करें ये अचूक टोटके, भगवान शिव भर देंगे खुशियों से झोली

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Mar, 2022 03:13 PM
सोमवार के उपाय: इस दिन करें ये अचूक टोटके, भगवान शिव भर देंगे खुशियों से झोली

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ ही सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन शिव जी की सच्चे मन से पूजा व व्रत करने का विशेष महत्व है। वहीं कुछ खास चीजें महादेव को चढ़ाना व उपाय करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में जीवन की समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

शिव जी की करें पूजा

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन पर नहाकर व साफ कपड़े पहन कर शिव जी की पूजा करें। घर पर मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही मनचाहा फल की प्राप्ति होगी।

PunjabKesari

ये चीजें चढ़ानी होगी शुभ 

भगवान शिव की पूजा दौरान उन्हें दूध, चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल वह गंगाजल चढ़ाएं। इससे आप पर भोलेनाथ की जल्दी ही कृपा होगी।

इन चीजों का लगाएं भोग

इसके बाद धूप, दीप करके आरती गाएं। फिर शिव जी को शक्कर, आटा व घी से तैयार चूरमा प्रसाद का भोग लगाएं। साथ ही सभी को प्रसाद बांटें।

महामृत्युंजय मंत्र का करें जप

भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे शिव जी जल्दी से प्रसन्न होंगे। ऐसे में जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होगा। 

विवाह में आ रही बांधा होगी दूर 

कुंवारे लोगों को केसर मिला दूध सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि इससे विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती है। 

PunjabKesari

बैल को घास खिलाना शुभ 

सोमवार के दिन नंदी (बैल) को घास खिलाएं। इससे जीवन में अन्न व धन संबंधी समस्याएं दूर होगी। साथ ही जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलकर घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है। 

इन चीजों को चढ़ाने से बचें

भले ही शिव जी को सफेद फूल पसंद है। मगर उन्हें केतकी के फूल चढ़ाने से बचें। इसके अलावा शिव पूजा में रोली, हल्दी, शंख, तुलसी दल आदि चीजें चढ़ाने से बचें। 


 

Related News