26 APRFRIDAY2024 2:54:53 AM
Nari

तुलसी विवाह: आज करना ना भूलें ये उपाय, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Nov, 2021 10:57 AM
तुलसी विवाह: आज करना ना भूलें ये उपाय, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। शायद इसलिए ही उनका भोग तुलसी दल के बिना अधूरा माना जाता है। वहीं कार्तिक मास में तुलसी पूजन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दौरान तुलसी विवाह करने का भी महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक मास की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। मगर इस बार यह दिन रविवार को पड़ रहा था। वहीं शास्त्रों में इस दिन तुलसी जी को हाथ लगाने की मनाई है। इसलिए इस साल आज 15 नवंबर यानि द्वादश तिथि को तुलसी विवाह किया जाएगा। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर कुछ खास उपाय करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है।

PunjabKesari

पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं

धार्मिक मान्यताओं अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु व समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए आज के शुभ दिन पर पीपल वृक्ष को जल जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही शाम को पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे भगवान श्रीहरि मनचाहा फल प्रदान करते हैं।

तुलसी जी के पास दीपक जलाकर मंत्र जप करें

इस शुभ दिन पर तुलसी माता के पौधे के पास शुद्ध घी के 11 दीपक जलाएं। इसके साथ ही,'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही मंत्र जप तुलसी जी की 11 परिक्रमा लेते हुए करें। मान्यता है कि इससे सभी तरह के रोग-दोष दूर हो जाते हैं। घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

PunjabKesari

तुलसी जी के मंगलाष्टक का पाठ करें

मान्यताओं अनुसार, घर पर तुलसी विवाह का आयोजन करना शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन तुलसी जी के मंगलाष्टक का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे शादी में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।

तुलसी नामाष्टक का पाठ करें

अगर घर में कोई लंबी बीमारी से परेशान है तो आज के दिन तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। मान्यता है कि इससे लंबी बीमारियों से जल्द ही छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

श्यामा तुलसी की जड़ से करें उपाय

तुलसी विवाह के दिन श्यामा तुलसी की जड़ का एक टुकड़ा पीले कपड़े में बांध लें। फिर इसे कार्यक्षेत्र में रख लें। माना जाता है कि इससे नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही मनचाही इच्छा पूरी होती है।

 

Related News