25 APRTHURSDAY2024 10:15:38 PM
Nari

Ganga Dussehra: राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा मनचाहा फल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Jun, 2021 10:47 AM
Ganga Dussehra: राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा मनचाहा फल

आज गंगा दशहरा यानी  मां गंगा की जयंती का पावन दिन है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। साथ ही आज से ही मां गंगा की पूजा करने की परंपरा शुरु हुई थी। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर गंगा स्नान करने के बाद दान करने से पापों से छुटकारा मिलता है। जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशहाली आती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार दान करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

मेष राशि

इस राशि के लोगों को काले तिल और लाल व सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए गरीबों व बेसहारा लोगों को अन्न दान करना शुभ रहेगा।

PunjabKesari

मिथुन राशि

इन लोगों को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर घर या किसी मंदिर के बाहर पानी का निःशुल्क प्याऊ लगाना चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि वाले जातकों के लिए फल व मिठाई का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि

इन लोगों को अनाज, फल व तांबे से बने बर्तनों का दान करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए पुजारी को फल, वस्त्र व दक्षिणा दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

इन लोगों को किसी मंदिर के निर्माण में अपने सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा देना शुभ होगा।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को शरबत या मीठे चावलों का दान करना चाहिए।

धनु राशि

इन लोगों को इस शुभ दिन पर किसी बुजुर्ग को फलों का दान देकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वालों को काले तिल व सरसों तेल का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस दिन पर गली के कुत्तों को खाना खिलाना शुभ रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को घर के बड़ों व गुरु तुल्य को कोई उपहार देना चाहिए।

Related News