08 MAYWEDNESDAY2024 1:23:16 AM
Nari

फाल्गुन अमावस्या की रात करें ये काम, सारी नेगेटिविटी होगी घर से बाहर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Mar, 2022 12:34 PM
फाल्गुन अमावस्या की रात करें ये काम, सारी नेगेटिविटी होगी घर से बाहर

महाशिवरात्रि के अगले फाल्गुन अमावस्या पड़ती है। इस बार यह पर्व 3 मार्च यानि आज पड़ रहा है। ज्योतिष व वास्तु शास्त्र अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने के घर में मौजूद सारी नेगेटविटी दूर हो सकती है। इसके साथ ही घर-परिवार पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं कुछ सरल व कारगर उपाय...

नेगेटिविटी होगी दूर

आज रात 7 दाहिनी हाथ में एक टुकड़ा फिटकरी का लेकर उसे घर से सभी कमरों में घुमाएं। आखिर में उसे किसी काले कपड़े में बांधकर घर से मुख्य दरवाजे पर बांध दें। वास्तु अनुसार, इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके साथ ही धन से जुड़ी समस्या दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत रहती है।

PunjabKesari

पितरों को प्रसन्न करने के लिए

फाल्गुन अमावस्या के खास दिन पर गोबर के उपले पर देसी घी और गुड़ मिलाएं। फिर इसी धूप दिखाएं। मान्यता है कि इस उपाय से पितर प्रसन्न होते हैं। ऐसे में घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

आज शाम घर के ईशान कोण में लाल रंग के धागे में गाय का घी डालकर दीपक जलाएं। अगर हो पाएं तो इसमें कुछ धागे केसर की डाल दें। मान्यता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि व धन की बरकत रहती है।

पितरों की आत्मा की शांति के लिए

फाल्गुन अमावस्या के दिन घर में शाकाहारी भोजन बनाकर इसका एक भाग पितरों के लिए निकालें। फिर अपने दाहिने अंगूठे से पितरों को जल अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय से पितरों की आत्मा को शांति मिलती हैं। इसके साथ ही वे प्रसन्न होकर धरती पर रहने वाले अपने बच्चों को आशीर्वाद देते हैं।

PunjabKesari

मनचाहा फल पाने के लिए

फाल्गुन अमावस्या के दिन गणेश जी के दर्शन जरूर करें। इसके साथ ही गणेश अथर्व का पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है।

परेशानियां होंगी दूर

अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे जीवन, घर व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है।

कार्यों में सफलता मिलने के लिए

अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो फाल्गुन अमावस्या के दिन चींटियों को आटे में शक्कर मिलाकर खिलाएं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे कार्यों में आ रही बांधाएं दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं।

 

 

 

Related News