29 APRMONDAY2024 12:33:23 PM
Nari

बृहस्पतिवार को ये चीजें खाने से भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज, हो सकता है आर्थिक नुकसान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Feb, 2024 06:50 PM
बृहस्पतिवार को ये चीजें खाने से भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज, हो सकता है आर्थिक नुकसान

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में 33 लाख देवी देवता हैं। बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। खास बात यह है कि इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा से उनकी अर्धांगिनी मां लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। इससे भक्त की सारी धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हालांकि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बृहस्पतिवार को इन कामों से परहेज करें।

न करें केले का सेवन

मान्यता के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन केला खाना अशुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है। वहीं कई लोगों के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है तो बृहस्पतिवार के पावन दिन पर केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ये ही वजह है कि इस दिन केले का फल नहीं खाना चाहिए। 

PunjabKesari

खिचड़ी से करें परहेज

बृहस्पतिवार को पीले रंग का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है। ऐसे ही बृहस्पतिवार के दिन खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक बृहस्पतिवार  के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को आर्थिक हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में दरिद्रता भी आती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए।

PunjabKesari

नहीं करना चाहिए ये काम

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन नाखून, बाल, दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन यह कार्य करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

Related News