16 APRTUESDAY2024 12:19:04 PM
Nari

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है दिशा पाटनी की बहन, खूबसूरती में भी नहीं किसी से कम

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 16 Nov, 2020 06:08 PM
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है दिशा पाटनी की बहन, खूबसूरती में भी नहीं किसी से कम

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने टोन्ड फिगर, ड्रेसिंग स्टाइल के चलते भी वह खूब सुर्खियां बटौरतीं रहती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वो आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस की बड़ी बहन खुशबू उन्हें खूबसूरती के मामले में पूरी तरह टक्कर देती हैं। खुशबू का बॉलीवुड इंडस्ट्री से रिश्ता न होते हुए भी सोशल मीडिया पर उनकी काफी फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं। जी हां, आज हम बात करेंगे दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की जो देश की सेवा कर रही है। 

PunjabKesari

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है खुशबू पाटनी 

खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है। खुशबू ने अपनी बहन के लाइमलाइट में होने के बावजूद भी अपनी प्रइवेसी को मेनटेन किया हुआ है। लेकिन खुशबू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सेना में होने के कारण उन्होंने अपनी बॉडी को काफी फिट रखा हुआ है। वहीं वह अपनी फिटनेस की वीडियो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जो शेयर करते ही तेजी से वायरल हो जाती है। लेकिन वह हमेशा ही मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं।

PunjabKesari

बहन खुशबू से प्रेरणा लेती है दिशा

एक्ट्रेस दिशा पाटनी को अक्सर इंटरव्यूज में कहते सुना गया है कि अपनी असल जिंदगी में वह अपनी बहन खुशबू से प्रेरणा लेती है। सिर्फ खुशबू ही नहीं बल्कि उनके पिता जगदीश सिंह पटानी भी डीएसपी हैं। खुशबू दिशा जितनी फेमस तो नहीं है लेकिन फिर भी काफी लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 

PunjabKesari

खुशबू अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। खुशबू ने अपनी सेना की वर्दी में भी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। भई, यह हैं दिशा की बहन खुशबू पाटनी जो लाइमलाइट से दूर देश की सेवा कर रही है। हमें और पूरे देश को खुशबू पाटनी पर गर्व है।

Related News