04 MAYSATURDAY2024 12:25:22 PM
Nari

7 महीने बाद  देबिना बनर्जी ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, गुरमीत बोले- हमें चाहिए प्राइवेसी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Nov, 2022 01:06 PM
7 महीने बाद  देबिना बनर्जी ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, गुरमीत बोले- हमें चाहिए प्राइवेसी

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर फिर खुशियां आई है। देबिना ने दूसरी बार मां बन गई है। इसी साल की अप्रैल में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ था। इसके ठीक महीने बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया था। 

PunjabKesari
साल 2022 इस कपल के लिए बेहद ही खास रहा। इसी साल दोनों बेटियां उनकी जिंदगी में आई। पापा बने  गुरमीत ने खुद फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है "। इस पोस्ट के साथ  शेयर की गई तस्वीर में वह देबीना के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari
 गुरमीत ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि- "हम दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ प्राइवेसी की उम्मीद रखते हैं। आप सभी अपना प्यार और ब्लेसिंग्स बरसाते रहें."। इस खबर के सामने आने के बाद सेलेब्स और फैंस कपल को  दूसरी नन्ही परी के लिए बधाईयां दे रहे हैं। 

 PunjabKesari
बता दें कि देबिना ने शादी के 11 साल बाद बड़ी मुश्किलों के बाद पहली बच्ची को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशंस रहे थे। हालांकि दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें लोगों से बहुत कुछ सुनना पड़ा था। इसके जवाब में देबीना ने कहा था कि- कुछ चीजों का समय ईश्वर तय करता है और हम इसे बदल नहीं सकते... यह ऐसा ही आशीर्वाद है...जल्द आ रहा है हमें पूरा करने के लिए। 
 

Related News