25 APRTHURSDAY2024 11:02:16 PM
Nari

ऐसे समय में महिलाओं के लिए फायदेमंद है खजूर, जानें सभी फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Oct, 2021 03:41 PM
ऐसे समय में महिलाओं के लिए फायदेमंद है खजूर, जानें सभी फायदे

खजूर एक तरह का ड्राई फ्रूट है। यह खासतौर पर सर्दियों में मिलता है। इसमें हेल्दी फैट्स, सोडियम, डाइटरी फाइबर, नैचुरल शुगर, प्रोटीन, विटामिन डी, आयरन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण होते हैं। यह शुगर क्रेविंग को कम करता है। ऐसे में इसे सुपरफूड कहा जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होने के साथ बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। एक्सपर्ट के अनुसार प्रेगनेंसी दौरान इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

प्रेगनेंसी में लेबर पेन कम करेंगे 6 खजूर

गर्भावस्था में महिलाओं को असहनीय लेबर पेन होती है। मगर एक्सपर्ट अनुसार प्रेगनेंसी पीरियड में खजूर खाने से लेबर पेन कम होने में मदद मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खजूर खाने से शरीर में खून का संचार तेजी से होता है। इससे गर्भाशय ग्रीवा में लचीलापन और फैलाव आने लगता है। ऐसे में लेबर पेन के समय अधिक दर्द का एहसास नहीं होता है। मगर फिर भी आप इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लें।

PunjabKesari

चलिए जानते हैं खजूर खाने के अन्य बेहतरीन फायदे

 

इम्यूनिटी बढ़ाए

रोजाना दूध के साथ खजूर खाने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इससे बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर की कोशिकाओं को बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं।

दिमागी विकास में फायदेमंद

इसका सेवन करने से दिमागी कोशिकाओं स्वस्थ रहती है। इससे दिमाग की कार्यक्षमता तेज होती है। ऐसे में तनाव कम होने के साथ स्मरण शक्ति तेज होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

हड्डियां होगी मजबूत

खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका सेवन करना चाहिए।

वजन बढ़ाने में मददगार

खजूर में विटामिन, प्रोटीन व नेचुरल शुगर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को सही वजन मिलता है। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

PunjabKesari

आंखों की रोशनी बढ़ाए

 खजूर में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती में मदद मिलती है। इसके साथ ही आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।

कब्ज से दिलाए आराम

खजूर में ढेर सारे फाइबर होने से यह कब्ज की समस्या से आराम दिलाने में मदद करती है। इसके सेवन से कब्ज व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है।

 

Related News