28 APRSUNDAY2024 9:26:52 AM
Nari

Cyclone Tauktae का भयावह वीडियों: देखिए, कैसे मौत इस महिला को छू कर निकल गई

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 18 May, 2021 03:15 PM
Cyclone Tauktae का भयावह वीडियों: देखिए, कैसे मौत इस महिला को छू कर निकल गई

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान Tauktae ने बीते सोमवार को देश के कई बड़े राज्यों में भारी तबाही मचाई। इस दौरान  कुछ लोगों की मौत भी हुई और कई जगहों पर भारी नुकसान भी हुआ,  लेकिन इन सबके बीच मुंबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी यहीं कहेंगे कि 'जाकों राखें साईयां मार सकें न कोई'। दरअसल, मुंबई समेत कई राज्यों में तूफान के बीच कई जगह पर भारी भरकम पेड़ गिरने की खबरें दर्ज की गईं। 
 

वहीं इस महिला पर भी एक भारी पेड़ गिरते गिरते बच गया। वीडियों के मुताबिक जैसे ही महिला रोड़ क्रास करती हैं एक पेड़ अचानक से उसके उपर गिरता हैं लेकिन इस महिला का नसीब इतना अच्छा था कि वह पेड़ के गिरने से मात्र एक सेकंड पहले ही वहां से भाग निकली जिससे उसकी जान बच गई। 
 

ये वीडियो 17 मई  मुंबई का है, जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। हालांकि, ये कौन-सी जगह है इसका पता नहीं लग पाया है।
 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई में बीते दिन तुफान की वजह से सैंकड़ों पेड़ गिर गए हैं, कई जगह बोर्ड, होर्डिंग और अन्य सामान गिरने-टूटने की भी खबर है।  महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तूफान के कारण अब तक कुल 6 लोगों की जान चली गई है।


 

Related News