26 APRFRIDAY2024 12:00:29 PM
Nari

कपल्स के हाथ पकड़ने का अंदाज खोलता है रिलेशनशिप का राज

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 04 Sep, 2018 04:54 PM
कपल्स के हाथ पकड़ने का अंदाज खोलता है रिलेशनशिप का राज

जब हमसफर आपका हाथ पकड़ कर चलता है तो यह बयां करना मुश्किल हो जाता है कि आप कितना स्पैशल महसूस कर रहे हैं। पार्टनर के करीब आने की यह पहली शुरुआत मानी जाती है। रिलेशनशिप में एक-दूसरे का हाथ थामना आपसी प्यार को दर्शाता है। वहीं, हाथ पकड़ने की भी अलग-अलग भाषा होती है। जिससे यह साफ पता लगाया जा सकता है कि रिलेशनशिप में आप एक-दूसरे के बारे में क्या सोच रहे हैं। अपने पार्टनर के हाथ पकड़ने के स्टाइल से जानें वे आपके कितने करीब हैं। 


1. इंटरलॉक फिंगर
इस तरह से हाथ पकड़ने का स्टाइल दर्शाता है कि दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। अगर हाथ पकड़ने में हिचकिचाएं तो समझ लें कि दोनों एक-दूसरे को ज्यादा अहमियत नहीं दे रहे। 


2. हाथ खींचना 
अगर कोई पार्टनर दूसरे का हाथ पकड़ एक खींचता है तो इसका मतलब वे आप पर कंट्रोल करने के बारे में सोच रहा है। ऐसा रिश्ते में गलतफहमी होने का संकेत देता है।


3. सिर्फ एक अंगुली पकड़ना 
कई बार हम देखते हैं कि कुछ पार्टनर एक-दूसरे का हाथ पकड़ने की बजाए सिर्फ अंगुली ही पकड़ते हैं। इस तरीके से अंगुली पकड़ने का मतलब है कि दोनों एक-दूसरे की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। रिश्ते में किसी भी तरह की घुटन महसूस होने देना चाहते। 


4. हाथ न पकड़ना 
कुछ लोग अपने रिश्ते का दिखावा दिखाना पसंद नहीं करते। इस तरह के व्यवहार की वजह अनदेखी करना भी होता है। 


5. लिंक्ड आर्म्स
लिंक्ड आर्म्स यानि हाथ में हाथ डालकर चलना। कुछ पार्टनर एक-दूसरे की इतना फिक्र करते हैं कि हाथ पकड़ कर ही चलते हैं। यह रिश्ते में असुरक्षित होने की भावना महसूस करवाता है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि उनकी असुरक्षा की वजह है कि रिश्ते में कुछ गड़बड़ी चल रही है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News