26 APRFRIDAY2024 11:50:38 PM
Nari

मजबूत हड्डियों के लिए विटामन-K का सेवन जरूरी, इन चीजों से होगी पूर्ति

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 01 Jun, 2020 09:31 AM
मजबूत हड्डियों के लिए विटामन-K का सेवन जरूरी, इन चीजों से होगी पूर्ति

शरीर की तंदरुस्ती के लिए समय-समय पर इसे विटामिन्स मिलना का मिलना बहुत जरूरी है। आप सब जानते ही होंगे कि विटामिन्स कितने प्रकर के पाए जाते हैं। विटामिन-सी हमारी स्किन के लिए लाभदायक होता है, विटामिन बी-6 और 12 शरीर को कैंसर जैसे रोग से बचाते हैं। उसी तरह एक विटामिन है, जिसे विटामिन-के कहा जाता है। विटमिन-के हमारे शरीर में लिवर, हार्ट और किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर को ब्लड सर्कुलेशन को बेहतरीन बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी विटामिन है।

 

हड्डियों की मजबूती

बात अगर मजबूत हड्डियों की करें तो कैल्शियम के अलावा विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाता है। बॉडी में अगर इस विटामिन की कमी हो तो व्यक्ति को हल्की सी चोट लगने पर फ्रेक्चर या फिर ब्लडिंग होने लगती है।  गर्भवती महिलाओं में Vitamin-K भ्रूण के विकास के लिए जरूरी होता है।

nari

ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या

ऑस्टियोपोरोसिस भी एक तरह का हड्डियों का ही रोग है, इसमें धीरे-धीरे आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है, और इनमें किड़-किड़ जैसी आवाज आने लगती है। यह समस्या महिलाओं में 40 के बाद देखने को मिलती है। कुछ महिलओं को प्रेगनेंसी के दौरान भी इसका सामना करना पड़ सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस की एक वजह बड़ा हुआ वजन भी हो सकता है। जब व्यक्ति का वजन जरूरत से अधिक होता है तो इसका बुरा असर उसकी बोन्स पर पड़ता है। जिस वजह से वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और व्यक्ति को चलने-फिरने में भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

विटामिन-के की कमी पूरी करने वाले आहार

शरीर में विटामन के और के-2  की कमी पूरी करने के लिए दही, पालक, कीवी, एवोकाडो, अनार, हरे मटर, नींबू, गाजर, बादाम, चिकन, अंडा, ब्रोकली, शलजम, पत्तागोभी और चुकंदर जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें। हालांकि इनमें से ज्यादा चीजें सर्दियों में पाई जाने वाली सब्जियां और फल है, मगर आपको इनमें से जो मिले आप उसका सेवन अधिक से अधिक जरूर करें।

nari

कीवी खाएं

कीवी में विटामिन-K के अलावा विटमिन-सी और विटमिन-ई भी पाया जाता है। कीवी 12 महीने बाजार में मिलने वाला फल है। यह आपके शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाकर आपको रोगों से बचाने की भी ताकत रखता है। कीवी के अलावा एवाकाडो में भी विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

सोयाबीन का तेल

कभी कभार या फिर चाहें तो हर रोज सोयाबीन ऑयल में पकी सब्जियों का सेवन करें। सोयाबीन तेल शरीर को शक्ति प्रदान करता है, हड्डियों के साथ-साथ यह आपकी स्किन को भी सॉफ्ट और हेल्दी रखता है।

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन-के का बेहतरीन स्रोत है। ब्रोकली में कई फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स होते हैं। साथ ही इसमें लोहा, प्रोटीन, कैल्‍शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन-ए और विटामिन-सी भी पाया जाता है। ब्रोकली को उबालकर या फिर इसकी सब्जी बनाकर जैसे मर्जी खा सकते हैं। 

nari

Related News